logo

मूड

ट्रेंडिंग:

व्लादिमीर पुतिन की कार में ऐसा क्या है जो उसे 'बंकर' बताते हैं लोग?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS (ब्रिक्स) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए हुए हैं। वह जिस कार से चलते हैं, उसकी खासियत क्या है और क्यों हो रही है इसकी चर्चा?

Putin car, Aurus Senat, Putin Aurus Senat,

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उनकी कार ऑरस सीनेट लिमोजीन, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS (ब्रिक्स) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार, 11 सितंबर को नई दिल्ली पहुंचे हैं। व्लादिमीर पुतिन का नाम दुनिया के उन टॉप लीडर्स में आता है, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था अभेद और बेहद कड़ी मानी जाती है। 11 सितंबर को जब वह दिल्ली पहुंचे तो उनके साथ उनका बड़ा सिक्योरिटी काफिला भी आया है। इसमें उनका कस्टमाइज्ड प्रेसिडेंशियल एयरक्राफ्ट, जिसे आमतौर पर फ्लाइंग क्रेमलिन कहा जाता है और उनकी आर्मर्ड ऑरस सीनेट लिमोजीन शामिल है।   

 

आर्मर्ड ऑरस सीनेट लिमोजीन पिछले साल भी चर्चा में आई थी, जब शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन के साथ इसी कार में सफर किया था। आज फिर इस गाड़ी की चर्चा तेज हो गई है।  

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के साथ भारत के 101 समझौते दांव पर, क्या बदलने वाला है?

क्यों इतनी खास है पुतिन की कार? 

पुतिन की ऑरस सीनेट दुनिया की सबसे गुप्त और भारी सुरक्षा वाली गाड़ियों में से एक मानी जाती है। पिछले साल चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतिन के साथ इसमें सवार होने के बाद सुर्खियां बटोरी थीं। बता दें कि पुतिन के काफिले में आमतौर पर लगभग दो दर्जन कारें होती हैं। यह एक फुल-साइज लग्जरी लिमोजीन है जिसे रूसी ऑटोमेकर ऑरस मोटर्स ने बनाया है।

 

 

सेनेट को 2018 में पेश किया गया था और यह 'कोर्टेज' प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो रूस का सरकारी इस्तेमाल के लिए घरेलू लग्जरी और आर्मर्ड गाड़ियां बनाने का प्रोग्राम है। इसका डिजाइन सोवियत-युग की ZIS-110 सेडान से प्रेरित है।

ऑरस सीनेट के फीचर्स

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन की ऑरस सीनेट में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन है जो हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है। यह लगभग 598 हॉर्सपावर और 880 Nm का टॉर्क पैदा करता है। कार में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का इस्तेमाल किया गया है।
  • कार की लंबाई की बात करें तो यह 5,630 mm, चौड़ाई 2,000 mm और ऊंचाई 1,700 mm है। इसका व्हीलबेस 3,300 mm है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 160 kmph है और यह लगभग 9 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।
  • यह भारी आर्मर्ड व्हीकल राष्ट्रपति के काफिले के लिए सबसे ऊंचे सुरक्षा स्टैंडर्ड को पूरा करती है। इसके सुरक्षा फीचर्स में एक्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्शन कंट्रोल और एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम शामिल हैं।
  • कार का इंटीरियर भी शानदार है। इसमें हाई-एंड लेदर, वुड ट्रिम और स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम हैं। गाड़ी को बहुत खराब मौसम में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Related Topic:#BRICS#Vladimir Putin

और पढ़ें