logo

मूड

ट्रेंडिंग:

TMC के खातों से पैसे निकाल सकेगी पार्टी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

कोर्ट ने कहा है कि पुलिस खातों को फ्रीज करने के जो कारण बता रही है, वह संतोषजनक नहीं है। इसे बड़ी राहत माना जा रहा है।

Mamata Banerjee Baruipur protest march

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन फ्रीज किए गए बैंक खातों को अस्थायी रूप से चलाने की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस सुब्रत तालुकदार को स्पेशल ऑफिसर नियुक्त किया है। अब TMC इन अकाउंट्स से रोजमर्रा के खर्चे कर सकेगी।

कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने अकाउंट्स फ्रीज करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिखाए। इसलिए कोर्ट पुलिस के फैसले से संतुष्ट नहीं हुई। कलकत्ता हाई कोर्ट में TMC की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी पेश हो रहे हैं। 

राज्य पुलिस की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कोर्ट में पेश हुए। ईडी ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी कर दावा किया था कि TMC के अकाउंट्स अवैध लेन-देन के आरोप में जब्त किए गए हैं। इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई जारी है।

 


और पढ़ें