logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PM मोदी से मुलाकात, गणेश मूर्ति की भेंट, UP में क्या शुरू करने वाले हैं CM योगी?

योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में PM मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को गणेश की मूर्ति भेंट की।

CM Yogi Adityanath meets Narendra Modi

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, Photo Credit: myogiadityanath/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पुहंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके सरकारी आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। योगी की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर BJP की संगठनात्मक तैयारियां तेज हैं। हाल ही में पार्टी ने मेरठ में बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर पर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की थी।

 

दिल्ली दौरे के दौरान CM योगी ने केंदीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया। इसके अलावा मुख्यमंत्री की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात प्रस्तावित है। ऐसे में उनकी दिल्ली यात्रा को सरकार और संगठन से जुड़े मुद्दों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: भारत में भजन क्लबिंग के पॉपुरल चेहरे-बैंड कौन से हैं? Gen Z के बीच हैं पॉपुलर

चुनाव से पहले संगठन पर नजर

PM मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। आपका मार्गदर्शन नए उत्तर प्रदेश के निर्माण हेतु मुझे सदैव नई ऊर्जा देता है। अमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।'

यह भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार, EC पर सवाल, शहर-शहर इस्तीफे की गूंज, किस बवाल में फंसी है सरकार?

योगी का दिल्ली दौरा और अहम बैठकें

योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा BJP के बड़े नेताओं के साथ होने वाली बैठकों की वजह से अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री की अमित शाह और नबीन के साथ भी बैठक होनी है। हालांकि, इन बैठकों में किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। योगी का यह दिल्ली दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब इससे एक दिन पहले ही उन्होंने ग्रेटर नोएडा में अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में हिस्सा लिया था। अमित शाह ने 25 सितंबर को ट्रेड शो के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया था।

 

BJP यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। 21 सितंबर को मेरठ में योगी आदित्यनाथ और नितिन नबीन ने पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की थी। बैठक में बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर की तैयारियों पर चर्चा हुई थी। इसके अलावा BJP 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चला रही है। इसमें लाभार्थियों से संपर्क, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और युवाओं से जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं। ऐसे में योगी की दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात को चुनाव से पहले सरकार और संगठन के बीच तालमेल की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।


और पढ़ें