logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए CJP को क्यों नहीं मिली इजाजत, दिल्ली पुलिस ने बताया

दिल्ली पुलिस की ओर से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं मिली, दिल्ली पुलिस ने यह भी बताया है कि CJP को प्रदर्शन करने की इजाजत क्यों नहीं दी गई।

CJP Protest, दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस, अभिजीत दीपके, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली पुलिस की ओर से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस ने यह भी बताया है कि CJP को प्रदर्शन करने की इजाजत क्यों नहीं दी गई। आज 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। सुबह से ही प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर जुटने लगे हैं, इस दौरान कई प्रदर्शकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।   

 

इंट कमिश्नर ऑफ पुलिस नूपुर प्रसाद ने कहा कि 7 अक्टूबर को CJP ने नई दिल्ली जिला अधिकारियों को एक अर्जी दी, जिसमें बताया गया कि वे 10 तारीख को CEC की जवाबदेही को लेकर विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई, क्योंकि ये सूचना देर से मिली थी। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली पहुंचने से पहले अभिजीत बोले- 'अरेस्ट हुआ तो भी प्रोटेस्ट जारी रहेगा'

दिल्ली पुलिस ने क्या बताया? 

नूपुर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से प्रदर्शन के लिए एक पत्र दिल्ली पुलिस को काफी लेट मिला था। उनका कहना है कि प्रदर्शन के कम से कम 10 दिन पहले अनुमति लेनी होती है लेकिन CJP का पत्र पुलिस को 7 अक्टूबर को मिला था। पत्र में प्रदर्शन की जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि इतने कम वक्त में सुरक्षा के इंतजाम किया जाना संभव नहीं था जिसके चलते प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए भी इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। पिछली बार प्रदर्शन के दौरान CJP की ओर से नियमों का पालन नहीं किया गया था, इस बार भी ऐसा होने की संभावना है।   

दिल्ली पुलिस से अनुमति न मिलने पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

दिल्ली पुलिस की DCP सृष्टि पांडे ने कहा, 'धारा 163 लागू है, जिसका मतलब है कि विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं है, न तो जंतर-मंतर पर और न ही कहीं और। कोई भी जमावड़ा गैर-कानूनी माना जाएगा, इस स्थिति में हम जरूरी कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे।  

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा, 'हमारा आंदोलन हो कर रहेगा। जंतर-मंतर एक तय प्रोटेस्ट साइट है, आर्टिकल 19 प्रोटेस्ट करने का फंडामेंटल राइट देता है। तो, परमिशन लेने की क्या ज़रूरत है? क्या उन्होंने 13 करोड़ वोट डिलीट करने से पहले परमिशन ली थी? आप चाहते हैं कि हम उन लोगों के खिलाफ प्रोटेस्ट न करें जो इलेक्शन में धांधली कर रहे हैं? यह पॉसिबल नहीं हो सकता। देश ऐसे नहीं चल सकता। देश को बचाने के लिए, हम प्रोटेस्ट करेंगे।'  


और पढ़ें