logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहाड़ों पर घूमने का मन है? टाल दें यात्रा, बारिश, लैंडस्लाइड और तूफान की आशंका

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान तक लोग बादल छाए रहने के बाद भी उमस लोगों को परेशान कर रही है। कैसा रहेगा मौसम, क्या उम्मीदें हैं, पढ़ें रिपोर्ट।

Shimla

शिमला। फाइल फोटो। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश के कई राज्यों झमाझम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। 11 और 12 जुलाई को पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है, और इसके बाद अगले तीन-चार दिनों तक भी बारिश जारी रहने की संभावना है। 

मेघालय में आज बेहद तेज बारिश हो सकती है। आने वाले छह-सात दिनों में देश के उत्तर-पूर्वी, मध्य-पश्चिमी और दक्षिणी मैदानी इलाकों में बारिश थम सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मेघालय में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा और केरल जैसे राज्यों में भी अच्छी बारिश हुई है।
 

मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे कई वजहें हैं। पंजाब और आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी बांग्लादेश के पास चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है, जिससे कई राज्यों में बारिश की गतिविधि बढ़ी है।

यह भी पढ़ें: '10 करोड़ लोग चपेट में', अमेरिका में प्रचंड गर्मी की वजह क्या है?

कहां अगले हफ्ते भी जारी रहेगी बारिश?

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले हफ्ते तक बारिश होने की संभावना है, वहीं इन इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में तेज बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पूरे हफ्ते बारिश जारी रहने का अनुमान है। 

तटीय राज्यों का हाल क्या है?

पश्चिमी भारत में कोंकण और गोवा में भी अच्छी बारिश होगी, जबकि गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में केरल और तटीय कर्नाटक में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 12 जुलाई को लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। 

दिल्ली-NCR का हाल क्या है?

दिल्ली-एनसीआर में अगले चार दिनों तक आमतौर पर आंशिक बादल छाए रहेंगे और शाम या रात के समय हल्की बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। 

यह भी पढ़ें: फ्रांस में 1000 अतिरिक्त मौतें, जर्मनी में हाहाकार; भीषण गर्मी में फंसा यूरोप

किन्हें अलर्ट रहने की है जरूरत?

मछुआरों को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में समुद्र न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि वहां तेज हवाओं और ऊंची लहरों का खतरा है। मौसम विभाग ने लोगों से सलाह दी है कि भारी बारिश और आंधी-तूफान वाले इलाकों में यात्रा से पहले रास्ते की जानकारी जरूर हासिल करें। जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और कमजोर इमारतों में रहने से परहेज करें। किसानों को भी खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने और कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें