जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के एक युवक को भारतीय लड़की से प्यार हुआ। दोनों का मिलने का मन हुआ। तमन्ना ऐसी हुई कि युवक ने उरी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पार करके भारतीय सीमा में घुसपैठ कर ली। युवक का नाम जीशान अहमद है।
लाइन ऑफ कंट्रोल के पास जीशन अहमद मीर को एक महीने बाद वापस PoK भेज दिया गया। जीशन 31 मई को उरी के जरिए भारत में घुसा था। वह अपनी प्रेमिका इराम मजीद से मिलने आया था। अब उसे सेना ने वापस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: धारा 370 के बाद कश्मीर में निभाई अहम जिम्मेदारी, अब IPS महेश दीक्षित बने IB चीफ
सरहद पार, कैसे हो गया प्यार?
दोनों एक-दूसरे से स्नैपचैट पर जुड़े थे। पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया। प्यार से मिलने के लिए युवक ने सीमा पार करने की सोची। लाइन ऑफ कंट्रोल लांघते वक्त भारतीय सेना ने पकड़ लिया। सेना ने कड़ाई से पूछताछ की, जानकारी हासिल की लेकिन जासूसी का कोई कनेक्शन नहीं निकला।
अवैध घुसपैठ में हो गई जेल
पकड़े जाने के बाद जीशन को उरी के सिलिकोट गांव में आर्मी ने हिरासत में लिया। फिर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध घुसपैठ का केस दर्ज किया और बारामूला जेल भेज दिया।
पुलिस ने पकड़ा, फिर लौटा दिया
तीन दिन पहले पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने चार्जशीट स्वीकार कर केस बंद कर दिया। इसके बाद जीशान को वापस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भेजने की औपचारिकताएं पूरी की गईं। शनिवार को भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तानी अधिकारियों को सूचना दी। जीशान को कामन पोस्ट ले जाया गया। यहीं दोपहर करीब 12:30 बजे उन्हें पाकिस्तानी सैनिकों को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें: धारा 370 के बाद कश्मीर में निभाई अहम जिम्मेदारी, अब IPS महेश दीक्षित बने IB चीफ
मुलाकात में सिर्फ रोता रहा प्रेमी जोड़ा
वापसी से पहले इराम और उसके परिवार वालों को जीशान से दो-तीन मिनट मिलने की इजाजत दी गई। मुलाकात के वक्त भी दोनों रोते रहे। अब इस प्रेमी जोड़े को अलग होना पड़ा है।