logo

ट्रेंडिंग:

'ड्रग माफिया की बीवी' से महामंडलेश्वर तक, ममता कुलकर्णी की कहानी

ममता कुलकर्णी का नाम ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि, उन्होंने हमेशा से इस बात से इनकार किया है कि उनकी कभी शादी हुई थी।

mamata kulkarni । Photo Credit: PTI

ममता कुलकर्णी । Photo Credit: PTI

यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। तमाम साधु संत और अखाड़े इस महाकुंभ में आए हुए हैं। इस बीच हमने कई लोगों के संन्यास धारण करने की खबरें भी सुनीं, लेकिन शुक्रवार को ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर बनने की भी खबर आई।

 

24 सालों के बाद अभी वह पिछले साल भारत वापस आई थीं। तब तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कुछ लोगों का मानना था कि वे फिर बॉलीवुड में एंट्री मार सकती हैं और कुछ लोगों का कहना था कि वह बिग बॉस में एंट्री लेने के लिए आई हैं. हालांकि ममता कुलकर्णी ने इस बात के उसी वक्त इनकार करते हुए कहा था कि वह कुंभ में हिस्सा लेने आई हैं लेकिन किसी ज़रा सा भी अंदाज़ा नहीं था कि वह संन्यास भी धारण कर सकती हैं।

 

ऐसे में खबरगांव आपको ममता कुलकर्णी के बारे में वह सब कुछ बता रहा है जो आपको जानना चाहिए।

 

1990 के दशक की रही हैं टॉप एक्ट्रेस

ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था। वह 1990 के दशक की काफी टॉप की एक्ट्रेस रही हैं। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत 1991 में तमिल फिल्म 'ननबरगल' से हुई थी। इसके अलावा उसी साल उनकी फिल्म 'मेरा दिल तेरे लिए' भी आई।

 

उन्होंने अपने करियर में कुल 34 फिल्में की हैं। उन्हें 1993 में उनकी फिल्म 'आशिक आवारा' के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन', 'बाजी' जैसी फिल्में काफी हिट रहीं।

कराया था टॉपलेस  फोटोशूट

ममता कुलकर्णी ने शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स के साथ फिल्में कीं। वह काफी चर्चित एक्ट्रेस थीं लेकिन वह उस वक्त और ज्यादा चर्चा में आ गईं जब उन्होंने साल 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट के बाद वह काफी विवादों में घिर गई थीं।

 

कहा जाता है कि उनकी डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ भी अनबन हो गई थी. राजकुमार संतोषी ने उन्हें फिल्म 'चाइना गेट' के लिए बतौर लीड एक्ट्रेस लिया था। अनबन के बाद संतोषी उन्हें फिल्म से निकालना चाहते थे लेकिन कहा जाता है कि अंडर वर्ल्ड के प्रेशर के बाद उन्हें फिल्म में रखा गया।

 

हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और ममता कुलकर्णी ने बाद में उनके ऊपर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप भी लगाया था।

ड्रग माफिया से रचाई शादी

ममता कुलकर्णी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने दुबई में रहने वाले ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ शादी की थी। हालांकि, ममता ने इस बात से हमेशा इनकार किया। उन्होंने कहा था कि वह विक्की से प्यार करती हैं लेकिन उन्होंने कभी भी शादी नहीं की।

 

उनकी किताब 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिनी' 2013 में रिलीज हुई थी। उस वक्त उन्होंने कहा था कि  'कुछ लोग दुनिया के कामों के लिए पैदा होते है, जबकि कुछ ईश्‍वर के लिए पैदा होते हैं। मैं भी ईश्‍वर के लिए पैदा हुई हूं।'

अब बनीं साध्वी

अब पिछले साल 24 सालों के बाद भारत वापस आने के बाद वह किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर बन गई हैं। इसके बाद उनका नाम यामिनी नंद गिरि हो गया है। अब वह इसी नाम से जानी जाएंगी।

 

यह भी पढे़ंः किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गईं ममता कुलकर्णी, मिल गया नया नाम

Related Topic:#Maha Kumbh

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap