logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BJP नेता विक्रम सिंह की बेटी हिरासत में, कहा- मैं पार्क में बैठी थी

बीजेपी के पूर्व विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्विनी राजे सिंह को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि मैं पार्क में बैठी थी। तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

news image

हिरासत में बीजेपी नेता की बेटी। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता विक्रम सिंह की बेटी यशस्विनी राजे सिंह को हिरासत में लिया गया है। यशस्विनी राजे सिंह एसआईआर मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रहा है। यशस्विनी राजे सिंह पहले भी प्रदर्शन का हिस्सा रही हैं। 

 

अपने एक्स अकाउंट पर यशस्विनी राजे सिंह ने लिखा, 'बांग्ला साहिब के पास एक पार्क में बैठने के कारण हिरासत में लिया गया। फिलहाल केशवपुरम पुलिस स्टेशन में हिरासत में हूं।' कॉकरोच जनता पार्टी के पिछले प्रदर्शन में भी यशस्विनी राजे सिंह ने हिस्सा लिया था। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी मुखर थीं। 

 

यह भी पढ़ें: 'देश को ठप करने की साजिश है...', CJP आंदोलन और राहुल गांधी पर भड़कीं कंगना

 

 

फिलीस्तीन समर्थक हैं यशस्विनी

यशस्विनी राजे सिंह खुलकर फिलीस्तीन का समर्थन करती हैं। पिता बीजेपी नेता हैं, इसके बावजूद यशस्विनी राजे सिंह खुलकर बीजेपी का विरोध करती हैं। विक्रम सिंह 2027 में फतेहपुर सदर विधानसभा सीट के प्रमुख दावेदार हैं। हालांकि पिछले चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

कौन हैं विक्रम सिंह?

विक्रम सिंह ने पहली बार 2014 में फतेहपुर सदर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीता था। 2017 में दूसरी बार बीजेपी की टिकट पर विधानसभा पहुंचे। लेकिन 2022 में सपा नेता चंद्रप्रकाश लोधी ने उन्हें शिकस्त दी। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विक्रम सिंह ने टिकट की दावेदारी की है। हालांकि यह राह आसान नहीं दिख रही है। 

 

यह भी पढ़ें: अभिजीत दीपके की दादी का निधन, 85 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस

नेताओं को हिरासत में ले रही दिल्ली पुलिस

सीजेपी ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया था। पिछले आंदोलन से सबक लेकर अबकी बार दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किया। बड़ी संख्या में नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। नई दिल्ली क्षेत्र का पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। ममता बनर्जी , अरविंद केजरीवाल और नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया है। जंतर-मंतर के आसपास से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है।

Related Topic:#UP News#BJP

और पढ़ें