logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PF के रुपये आज नहीं निकाल पाएंगे, EPFO पोर्टल रहेगा बंद, कब खुलेगा पोर्टल? जानिए

एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) पोर्टल आज भी बंद रहेगा। पोर्टल में कुछ अपडेट किया जा रहा है ताकि यह पोर्टल सभी मेंबर्स के लिए पहले से ज्यादा भरोसेमंद बनाया जा सके।

 EPFO

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ( EPFO ) की वेबसाइट अभी बंद है, जिसकी सर्विस आज खुलने वाली थी, जबकि आज भी यह बंद रहेगी। इस पोर्टल के जरिए करोड़ों खाताधारक अपने पीएफ के पैसे निकालते हैं। EPFO की सर्विस बंद होने के कारण कई खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वे लोग अपने प्रोविडेंट फंड (PF) की पासबुक डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही, अपने UAN से जुड़ी सुविधाओं का भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

 

EPFO ने नोटिस जारी कर बताया है कि आज पोर्टल की सुविधा रात 11:59 बजे तक बंद रहेगी। अब यह पोर्टल 2 जुलाई से शुरू होगा। EPFO ने ये सभी सुविधाएं इसलिए बंद की हैं, ताकि पोर्टल का सॉफ्टवेयर अपग्रेड किया जा सके और इसे यूजर्स के लिए पहले से अधिक भरोसेमंद बनाया जा सके। EPFO ने 26 जून से पोर्टल के सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम शुरू किया था।

 

यह भी पढ़ें: हरगिला पक्षी को असम में अशुभ क्यों मानते थे लोग? अब यही पक्षी बना पहचान

 

कब शुरू होगी EPFO की सर्विस?

 

EPFO ने एक नोटिस जारी किया था, जिसके मुताबिक पोर्टल की सारी सुविधाएं 1 जुलाई को शुरू होने वाली थीं, जबकि अब ये 2 जुलाई 2026 को रात 12 बजे से दोबारा शुरू होंगी। इसके बाद लोग अपने प्रोविडेंट फंड की पासबुक डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा UAN से जुड़ी सभी सुविधाओं का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

 

इससे पहले 26 जून को EPFO की सभी सुविधाएं सिस्टम अपडेट करने के लिए बंद कर दी गई थीं। EPFO ने बताया था कि पोर्टल 28 जून को खुलेगा, लेकिन बाद में इसकी तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी गई। अब एक बार फिर पोर्टल की सभी सुविधाएं शुरू करने की तारीख बढ़ाकर 2 जुलाई कर दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में और रुलाएगी गर्मी, पूर्वोत्तर में बारिश, देश के मौसम का हाल जानिए

पोर्टल अपग्रेड होने से क्या होगा?

 

EPFO ने दावा किया है कि पोर्टल अपडेट होने के बाद खाताधारक सभी सुविधाओं का आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही, पोर्टल पहले की तुलना में तेज रफ्तार से काम करेगा, जिससे खाताधारकों को जल्द से जल्द जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा EPFO ने बताया कि जो लोग पहले अपना पीएफ पासबुक डाउनलोड नहीं कर पाए थे या ऑनलाइन सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे, वे पोर्टल अपग्रेड होने के बाद प्रोविडेंट फंड की पासबुक डाउनलोड कर सकेंगे।

Related Topic:#National News

और पढ़ें