logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'AAP बीजेपी की बी टीम है', संगरूर में भड़के मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आम आदमी पार्टी को बीजेपी की बी टीम बता दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में भ्रष्टाचार की सरकार है और हफ्ता वसूली को अंजाम दिया जा रहा है।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। (Photo Credit: X/@INCIndia)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब के संगरूर में आयोजित 'इंसाफ रैली' में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आप को बीजेपी की बी टीम कहकर संबोधित किया। आरोप लगाया कि गुजरात और गोवा में कांग्रेस जीत रही थी। मगर वहां आम आदमी पार्टी ने खेल बिगाड़ा।

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाकर रखने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस को पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत मिलती है तो पार्टी पूरे भारत में जीत हासिल करेगी। पार्टी की जीत की शुरुआत पंजाब से होगी, लेकिन सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: टारगेट किलिंग: दुश्मन को चुन-चुनकर मारने का खौफनाक इजरायली तरीका

 

अपने संबोधन में खरगे ने कहा, 'आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी टीम है। कांग्रेस जहां चुनाव जीतती है, वहां जाकर ये ठहरते हैं। गुजरात हम जीत रहे थे। वहां टांग मार दी। गोवा भी हम जीत रहे थे। वहां भी टांग मारा। कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी जाते हैं।'

'पंजाब का अस्तित्व खत्म हो जाएगा'

खरगे ने आगे कहा, 'आपका कहीं अस्तित्व ही नहीं है। आप क्यों जाते हो, क्यों डेमोक्रेसी को बर्बाद करना चाहते हो, आप क्यों मोदी, बीजेपी और आरएसएस को बढ़ावा देना चाहते हो। ऐसे लोगों को सबक पहले ही सिखाना चाहिए। अगर इनको सबक नहीं सिखाएंगे तो आप खत्म हो जाएंगे। पंजाब का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।'

पंजाब में भ्रष्टाचार की सरकार: खरगे

खरगे ने पंजाब की भगवंत मान सरकार को नशे और भ्रष्टाचार की सरकार बताया। आरोप लगाया कि केजरीवाल और उनके लोग पंजाब में 'हफ्ता वसूली' कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'अगर हम पंजाब जीतेंगे तो सारा भारत जीतेंगे। यह मेरा दावा है। जीत यहां से शुरू होनी चाहिए और इसके लिए हम सबको मिलकर रहना चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें: US में बुरी तरह हारी ट्रंप की पार्टी, फिर भी इस्तीफा क्यों नहीं देना पड़ेगा?

 

खरगे ने बीजेपी और आरएसएस पर संस्थाओं को खत्म करने का आरोप लगाया। संगरूर में उन्होंने 1 नवंबर को आयोजित रामलीला मैदान की रैली को याद किया और कहा कि कई राज्यों में वोट चोरी की सरकारें हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देशवासियों को मतदान का अधिकार पंडित जवाहरलाल नेहरू और बाबा साहेब आंबेडकर ने दिया था। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन कर 18 वर्ष के युवाओं को यह अधिकार दिया।

Related Topic:#Punjab News#Congress

और पढ़ें