logo

ट्रेंडिंग:

औरंगजेब की तारीफ में पढ़े कसीदे, विधानसभा से सस्पेंड हुए अबू आजमी

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ में कहा था कि वह एक अच्छे प्रशासक थे। पढ़ें रिपोर्ट।

Abu Azmi

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी। (Photo Credit: PTI)

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी मुगल बादशाह औरंगजेब  की तारीफ करने पर विधानसभा से निलंबित हो गए हैं। वह मौजूदा विधानसभा खत्म होने तक सदन से निलंबित ही रहेंगे। अबू आजमी के बयान की हर तरफ जमकर आलोचना हुई थी। महाराष्ट्र पुलिस ने उनके खिलाफ एक केस दर्ज किया है। अबू आजमी मरीन ड्राइव गए थे, वहीं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि औरंगजेब अच्छा प्रशासक था। औरंगजेब, मराठों की नजरों में खलनायक रहा है।

अबू आजमी के खिलाफ महाराष्ट्र में कई जगह जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग उनकी तस्वीर को जला रहे हैं। सोशल मीडिया पर ही कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें लोग उन्हें औरंगजेब दिखा रहे हैं। विपक्ष उन पर देशद्रोह के आरोप भी लगा रहा है। 

पक्ष-विपक्ष दोनों के निशाने पर अबू आजमी 
अबू आजमी पर महाराष्ट्र के सभी राजनीतिक दल भड़के हैं। सत्तारूढ़ बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के विधायकों ने मांग की कि उन्हें सदन से निष्कासित किया जाना चाहिए। विपक्ष  ने भी उनके बयानों की आलोचना की है। 

यह भी पढ़ें: सुधार मोड में केरल कांग्रेस! थरूर-सुधाकरन करने लगे पार्टी को एकजुट?


कैसे विवाद में आया अबू आजमी का नाम?

विवाद की शुरुआत फिल्म छावा की वजह से हुई। इस फिल्म में विकी कौशल ने छत्रपति संभाजी का किरदार निभाया है। फिल्म में संभाजी पर मुगलों के किए गए अत्याचार की कहानी दिखाई गई है। अबू आजमी ने औरंगजेब को कुशल प्रशासक बता दिया था। 

हंगामा हुआ माफी भी मांगी

अबू आजमी ने अपने बयान पर सफाई भी पेश की। अबू आजमी ने कहा, 'मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। औरंगजेब रहमतुल्लाह अलेह के बारे में मैंने वही कहा है, जो इतिहासकरों और लेखकों ने कहा है।'

अबू आजमी ने कहा, 'मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या अन्य किसी भी महापुरषों के बारे में कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है। फिर भी मेरी इस बात से कोई आहत हुआ है तो मैं अपने शब्द, अपना स्टेटमेंट वापस लेता हूं।'

यह भी पढ़ें: 'डर की वजह से नहीं बुलाई मीटिंग', किसान मुद्दे पर बोले भगवंत मान



अबू आजमी ने कहा, 'इस बात को राजनितिक मुद्दा बनाया जा रहा है, और इसकी वजह से महाराष्ट्र  विधानसभा के बजट सत्र को बंद करना मैं समझता हूं की यह महाराष्ट्र की जनता का नुकसान करना है।'

महाराष्ट्र से दिल्ली तक हंगामा
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अबू आजमी के बयान की आलोचना की है। बीजेपी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाया है। बीजेपी का कहना है कि इन नेताओं ने अबू आजमी की आलोचना नहीं की है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा: हुड्डा नहीं तो नेता विपक्ष कौन? दिल्ली में कांग्रेस का मंथन

 

महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा
महाराष्ट्र विधानसभा में जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, महायुति के विधायक शोर माने लगे। लोगों ने कहा कि यह मुगल बादशाह औरंगजेब के वंशज हैं, जिन्होंने संभाजी राव की हत्या की। विधायकों ने मांग की है कि उन्हें स्पेंड किया जाए।  डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, 'अबू आजमी लगातार शिवाजी महराज और संभाजी का अपमान कर रहे हैं। संभाजी की बहादुरी और औरंगजेब की क्रूरता लोगों की रूह कंपा देगी।'

Related Topic:#Maharashtra politics

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap