logo

ट्रेंडिंग:

'BJP की जीत फ्रॉड, लोकतंत्र खत्म', AAP की हार पर बोले आदित्य ठाकरे

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने देश के लोकतांत्रिक भविष्य को अंधेरे में बताया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की हार साजिश है, ऐसा नीतीश कुमार के साथ भी हो सकता है।

Aditya Thackeray

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे। (Photo Credit: Shiv Sena UBT)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत पर शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि देश का लोकतंत्र खत्म हो गया है। वोटर लिस्ट में धोखाधड़ी हो रही है, ईवीएम में धोखाधड़ी हो रही है, साजिशन हराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) के साथ ऐसा हुआ, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के साथ हुआ, अब बिहार में नीतीश कुमार के साथ ऐसा होगा।

आदित्य ठाकरे ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भी सवाल उठाए हैं। आदित्य ठाकरे ने एक दिन पहले राहुल गांधी से मुलाकात की अब वह अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने वाले हैं। इंडिया ब्लॉक की एकजुटता दिखाने के लिए वह दिल्ली में हैं। उन्होंने मीडिया के सामने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को ये चिंताएं जाहिर की है।

'देश का भविष्य धुंध में, हमें नहीं पता कहां जा रहे वोट'
आदित्य ठाकरे ने कहा, 'मैं राहुल गांधी से मिला था। मैं अब अरविंद केजरीवाल से मिलूंगा। आज देश का भविष्य कोहरे में है, धुंध में है। हर चुनाव में वोटर चुनाव और ईवीएम फ्रॉड हो रहा है। आज हम नहीं जानते हैं कि हमारा वोट कहां जा रहा है। क्या हमारे देश में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो रहे हैं।'

'खत्म हो गया है देश में लोकतंत्र'
आदित्य ठाकरे ने कहा, 'हम यह अनुमान लगा रहे हैं कि हम लोकतंत्र में हैं लेकिन शायद अब हमारा लोकतंत्र नहीं रहा है।  हमें इसे दूर करने के लिए सबको साथ आना होगा। देशभर में जो हमारे साथ हुआ है, जो अरविंद केजरीवाल के साथ होगा, चंद्रबाबू नायडू के साथ होगा, कल बिहार में नीतीश कुमार के साथ भी होगा, उनकी भी सीट चली जाएगी।'

यह भी पढ़ें: कितना सच-कितना फसाना... क्या सच में 'आलसी' बनाती हैं मुफ्त की चीजें?


'BJP का सपना क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो जाएं'
आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि बीजेपी ऐसे ही देश में सत्ता हासिल करती जाएगी और लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा, 'भाजपा ऐसे ही सत्ता प्राप्त कर लेगी। यही बिहार में आरजेडी के साथ होगा। भाजपा का यही सपना है कि वे क्षेत्रीय पार्टियों को तोड़-मरोड़ कर खत्म कर दें। यह वैसे ही जैसा उन्होंने देश के लोकतंत्र को किया है।'

ये भी पढ़ें: फ्रीबीज पर कितना पैसा बहा रहीं सरकारें? SC ने क्यों जताई चिंता


इंडिया ब्लॉक की तैयारियां क्या हैं?
आदित्य ठाकरे ने कहा, 'इंडिया ब्लॉक के लिए रोडमैप बनाने की तैयारी होगी। हम सिर्फ औपचारिक बातचीत कर रहे हैं। चुनाव के नतीजों पर बात कर रहे हैं। पहले राहुल गांधी से मुलाकात हुई, अब अरविंद केजरीवाल से मुलाकात होगी। हमारी टीमें चुनाव पर काम कर रही हैं।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap