logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पार्टी बचाना मुश्किल! आनन-फानन में पलानीस्वामी ने बुलाई जिला सचिवों की बैठक

AIADMK के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी पार्टी में टूट की कोशिशों को नाकाम करने के लिए मंगलवार को जिला सचिवों की बैठक बुलाई है।

Edapadi K Palanisamy

एडप्पाडी के पलानीस्वामी। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) टूट की कगार पर खड़ी है। AIADMK के बागी गुट शक्ति प्रदर्शन में जुटे हैं जिनका मकसद खुद को मजबूत दिखाकर पार्टी पर नियंत्रण स्थापित करना है। इन घटनाक्रमों के बीच बढ़ते मतभेदों को देखते हुए AIADMK के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी लगातार पार्टी पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिशें कर रहे हैं। पलानीस्वामी ने मंगलवार को अपने ग्रीनवेज स्थित आवास पर पार्टी के जिला सचिवों की बैठक बुलाई है।

 

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के आए नतीजों के बाद से ही पलानीस्वामी को पूर्व मंत्रियों और पार्टी के सीनियर नेताओं सी वे षणमुगम और एस पी वेलुमणि के खुले विद्रोह का सामना करना पड़ रहा है। षणमुगम और वेलुमणि के नेतृत्व वाले गुट ने 23 पार्टी विधायकों के साथ 13 मई को सदन में शक्ति परीक्षण के दौरान टीवीके सरकार के पक्ष में मतदान किया था।

 

यह भी पढ़ें: 'नीतीश को जिंदा दफना दिया, टाइगर जिंदा है', आनंद मोहन का JDU पर विस्फोटक हमला

पलानीस्वामी के आदेश का हुआ उल्लंघन

पलानीस्वामी ने अपने विधायकों को टीवीके के खिलाफ मतदान करने के निर्देश दिया था। मगर विधायकों ने टीवीके को वोट करके पलानीस्वामी के आदेश का उल्लंघन किया था। षणमुगम और वेलुमणि के नेतृत्व वाले गुट ने पार्टी सदस्यों के बीच सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था ‘आम परिषद’ की बैठक को बुलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।

AIADMK ने जीती हैं 47 सीटें

AIADMK ने 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए अभी तक कोई बैठक नहीं बुलाई है, जिसमें उसे केवल 47 सीटें ही मिली हैं। पत्रकारों से बातचीत में पलानीस्वामी का समर्थन कर रहे एस एस कृष्णमूर्ति ने कहा कि जिला सचिव पलानीस्वामी के साथ मजबूती से खड़े हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं घोर सनातनी हूं', बीजेपी MLA उषा ठाकुर को सफाई क्यों देने लगे दिग्विजय सिंह?

 

पूर्व राज्य मंत्री डॉ. सी. विजयभास्कर, जो षणमुगम गुट के लिए समर्थन जुटा रहे हैं, ने कहा कि AIADMK पार्टी के नियमों के अनुसार, पार्टी की आम परिषद की बैठक बुलाने के लिए पर्याप्त संख्या में सदस्यों ने अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा, 'सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित प्रपत्र पलानीस्वामी को सौंपे जाएंगे, जिसमें उनसे आम परिषद की बैठक बुलाने का आग्रह किया जाएगा।'

मानसिक पीड़ा से दिया इस्तीफा

पूर्व राज्य मंत्री दिंडीगुल सी. श्रीनिवासन ने कहा कि पार्टी में बहुमत उनके वर्तमान महासचिव पलानीस्वामी का समर्थन करता है। पार्टी में जारी आंतरिक कलह के बीच, वरिष्ठ नेता एस. सेम्मलाई ने पार्टी में मौजूदा घटनाक्रम से मानसिक पीड़ा का हवाला देते हुए सोमवार को इस्तीफा दे दिया।


और पढ़ें