logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ऐसा कुछ मत बोलना जिसका BJP फायदा उठा ले', अपने नेताओं को नसीहत देने लगे अखिलेश

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव के नजदीक आते ही अपने पार्टी नेताओं को सोच समझकर बोलने की नसीहत दी है।

akhilesh yadav

अखिलेश यादव। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं। बीजेपी, समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस चुनाव जीतने में जी-जीन से जुटे हैं। इस बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने पार्टी नेताओं को नसीहत दी है। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान बहुत सोच समझकर बोलने की सलाह दी है। उनका कहना कि सपा नेता ऐसा कुछ ना बोले दें जिसका बीजेपी लाभ उठा ले।

 

लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश के सपा नेताओं को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा, 'यूपी विधानसभा चुनाव में बहुत कम दिन बचे हैं। बस‍ टिकट तय करना है। हमें बहुत सोच समझकर बोलना होगा। छोटे बड़े नेताओं को एक पर्चा छपवा देंगे। छोटे और बड़े नेताओं के लिए। पर्चे में छपवाकर देंगे कि यही बोलना है। इसके अलावा कुछ नहीं बोलना।'

 

यह भी पढ़ें: 'BJP में ही नक्सली और पागल...', PM मोदी की किस बात पर भड़के तेज प्रताप यादव?

 

अखिलेश ने गिनवाए बोलने वाले मुद्दे

 

उन्होंने आगे नेता के लिए पार्टी लाइन के मुद्दे गिनवाते हुए कहा, 'किसान की खाद, किसान की DAP, एंबुलेंस चल नही रही, डायल 100 बेकार कर दिया, एक्सप्रसवे खराब कर दिए, आरक्षण लूट लिया... इसको लेकर बोलना है।'

 

 

 


बीजेपी-आरएसएस पर साधा जमकर निशाना 

 

अखिलेश यादव ने इस दौरान यह भी कहा कि वह इन समस्‍याओं पर किताबें भी छपवा चुके हैं। यही नहीं स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने बीजेपी-आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी और आजादी एक दूसरे के विपरीत हैं। बीजेपी का राष्‍ट्रवाद एकरंगी है जबकि हमारा और आपका बहुरंगी है।

 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की कलह को पंजाब जाकर ही खत्म कर पाएंगे राहुल गांधी? सबको है इंतजार

 

'संविधान की रक्षा करनी है'

 

अखिलेश ने कहा कि हमें भाईचार मजबूत करना है और संविधान की रक्षा करनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लाल किले से झूठ नहीं बोलना चाहिए। लाल किला झूठ बोलने की जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला विधेयक 2027 में लागू कर दो, हम लोग तैयार हैं।

 

'महिलाओं को देंगे हर साल 40 हजार'

 

उन्होंने आगे कहा, 'अगर हमारी सरकार आएगी तो समाजवादी पेंशन दोबारा शुरू की जाएगी। 40 हजार रुपये हर साल अपनी माताओं बहनों को देने का काम समाजवादी सरकार में होगा। जो 1.5 हजार रुपए नहीं दे पाए, वो 50 हजार रुपए देंगे? बीजेपी की किसी बात पर भरोसा मत करना।'

 

 

 


और पढ़ें