logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अखिलेश कुत्ते के गले में भी घंटी बांधें तो हमें वोट देना है', MLC का बयान वायरल

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में SP MLC लाल बिहारी यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान में उन्होंने कहा कि अखिलेश कुत्ते के गले में भी घंटी बांधें तो हमें वोट देना है।

SP MLC Lal Bihari Yadav controversial statement on Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के MLC लाल बिहारी यादव, Photo Credit: Lalbihari_vitt/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ को समाजवादी पार्टी (SP) का मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां से पार्टी के कई बड़े नेता चुनाव लड़ चुके हैं। अब SP के MLC लाल बिहारी यादव का एक बयान चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि अगर अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले में भी घंटी बांधें तो हमें उसे वोट देना है। इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई है और विपक्षी दलों ने SP पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

 

दरअसल आजमगढ़ के नेहरू हाल में आगामी MLC और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर SP ने शिक्षकों को पार्टी से जोड़ने के लिए एक बैठकर आयोजित की थी। इसमें आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव और जिले के कई SP विधायक भी शामिल हुए। इस बैठकर में लाल बिहारी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों को संबोधित किया।

 

यह भी पढ़ें: 2027 के लिए क्या एजेंडा तय कर गईं मायावती? बैठक में बन गई रणनीति

MLC लाल बिहारी यादव का पूरा बयान

लाल बिहारी यादव ने कहा, 'अगर अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांधकर भी भेज दें तब भी आपको वोट उसी को देना है, क्योंकि आपकी समस्या का समाधान वही कर सकता है। व्यक्ति की बात छोड़ दीजिए, व्यक्ति तो बहुत महान होता है। इसलिए मैं आपसे कहना चाहता हूं कि साथियों 2027 का चुनाव आपके जीवन और मरण का चुनाव होगा।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'इसलिए पहले 2026 का चुनाव जीतिए। अगर 2026 में आप हार गए तो उसका क्या प्रमाण होगा? आप चुनाव हारने के बाद कहते हैं कि EVM में गड़बड़ी की वजह से हारे। ये चुनाव तो बैलेट पेपर से हो रहा है। अब अगर बैलेट पेपर वाला चुनाव भी हार गए तो किसे जिम्मेदार ठहराएंगे? कौन जिम्मेदार होगा? आप खुद जिम्मेदार होंगे।'

 

यह भी पढ़ें: 'औरतें घर में रहें, इस्लाम में पर्दा जरूरी', केरल के मुफ्ती का फतवा

BJP ने साधा निशाना

BJP नेता ने इस बयान के वायरल होने के बाद कहा कि 30 अगस्त को MLC चुनाव से पहले शिक्षकों को एकजुट करने के लिए आयोजित सेमिनार में SP MLC का बयान मतदाताओं का अपमान है। BJP का आरोप है कि SP को लगता है कि पार्टी किसी भी व्यक्ति को उम्मीदवार बना देगी तो मतदाता उसे वोट देकर जिता देंगे।


और पढ़ें