logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब में फिर साथ चलेंगे अकाली दल और BJP, अमित शाह और सुखबीर बादल ने किया एलान

पंजाब के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने अपने गठबंधन का एलान कर दिया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह और अकाली दल के मुखिया सुखबीर बादल ने संयुक्त रूप से गठबंधन का एलान किया।

हो गया अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन, Photo Credit: Social Media

हो गया अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन हो गया है। मंगलवार को नई दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अकाली दल के मुखिया सुखबीर बादल और पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों समेत तमाम नेताओं की उपस्थिति में इसका एलान किया गया। अमित शाह ने कहा कि पंजाब का अगला विधानसभा चुनाव बीजेपी और अकाली दल मिलकर लड़ेंगे। साथ ही, अकाली दल अब से एनडीए के साथ के तौर पर काम करेगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस मौके पर कहा कि सीटों के बंटवारे पर बाद में चर्चा होगी। 

 

प्रकाश पर्व के मौके पर गठबंधन का एलान करते हुए अमित शाह ने कहा कि इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत खुशी जाहिर की और कहा कि अब एनडीए पूरा हो गया है क्योंकि अकाली दल के साथ ही यह पूरा होता है। उन्होंने यह भी कहा कि अटल-आडवाणी और बादल का पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह गठबंधन हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बनेगा।

 

यह भी पढ़ें: 23 साल का साथ, 6 साल की दूरी, पंजाब में फिर साथ आ रहे अकाली-BJP

 

अमित शाह ने स्पष्ट करते हुए कहा कि पंजाब से नशे का उन्मूलन इस गठबंधन का प्रमुख लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करना और राष्ट्रवादी भावना का संचार करना प्रमुख मकसद होगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों ने एक कार्यकाल में नशा खत्म करने का वादा किया था लेकिन कुछ भी नहीं किया। अमित शाह ने फिर से एलान किया कि अगर उनकी सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब से पूरी तरह से नशा खत्म कर देंगे।

किसानों के मुद्दे पर एलान

अमित शाह ने कहा कि नितिन नवीन और सुखबीर बादल के बीच पिछले तीन महीने में हुई बातचीत के तहत किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए रोडमैप तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन की सरकार आने पर किसानों के मुद्दों पर काम किया जाएगा। उन्हें AAP की सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी के भी आरोप लगाए। अमित शाह ने उम्मीद जताई कि पंजाब की जनता उनको आशीर्वाद देगी।

 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी और अकीला दल का गठबंधन स्वाभाविक गठबंधन है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के लिए भी यह गठबंधन स्वाभाविक गठबंधन है। नितिन नवीन ने यह भी कहा है कि सीटों के बंटवारे पर बाद में चर्चा होगी।

 

 

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।



 


और पढ़ें