logo

ट्रेंडिंग:

बाहर से CWC, अंदर से पाकिस्तान वर्किंग कमेटी, BJP का कांग्रेस पर तंज

कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। पंजाब के पूर्व सीएम के इस बयान पर भाजपा ने आपत्ति जताई और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

BJP MP Sambit Patra

भाजपा सांसद संबित पात्रा। Photo Credit: BJP

कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर सियासी हंगामा शुरू हो गया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर उनके बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कड़ी नाराजगी जताई है। बीजेपी सांसद संबित पात्रा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस पर पाकिस्तान के समर्थन में बयानबाजी करने का आरोप लगाया। पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) बाहर से कांग्रेस कार्यसमिति है मगर अंदर से वह पाकिस्तान वर्किंग कमेटी (PWC) है। बीजेपी सांसद ने यह भी कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान के नैरेटिव को बढ़ा रही है।

 

संबित पात्रा का कहना है कि भले ही आतंकी हमलों और देश की जनता की भावनाओं को कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और गांधी परिवार गंभीरता से नहीं लेता है। मगर उनको यह छूट नहीं मिलती है कि देश की सेना के मनोबल को बार-बार गिराए और लोगों की संवेदना से खिलवाड़ करे। पहलगाम में पाकिस्तान ने जिस तरह का आतंकी हमला करवाया है, उसके बाद से देश में गम का माहौल है।

 

पात्रा ने आगे कहा कि कल सीडब्ल्यूसी की मीटिंग हुई। इसमें कुछ प्रस्तावों को पारित किया गया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इसमें सीमावर्ती राज्य पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि 2019 में पुलवामा अटैक के समय भारत की सेना और वायुसेना ने जो सर्जिकल स्ट्राइक की थी, वह हुई ही नहीं थी। 

 

'पाकिस्तान ने खुद सर्जिकल स्ट्राइक को माना'

संबित पात्रा ने कहा कि चन्नी ने पीएम के ऊपर भी तंज कसा। पात्रा के मुताबिक पाकिस्तान के तमाम मंत्रियों ने सर्जिकल स्ट्राइक को स्वीकार किया और वहां खलबली मची रही। पाकिस्तान सेना के लोग अभी तक कह रहे हैं कि दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक न हो जाए। उन्होंने पूछा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस का सवाल क्या देश की सेना और वायुसेना के मनोबल को नहीं गिराता है। बीजेपी सांसद ने कहा कि हाथी के दांत दिखाने और खाने के अलग-अलग होते हैं। 

पाकिस्तान का मनोबल बढ़ा रही कांग्रेस: पात्रा

पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ऐसा कोई भी मौका क्यों नहीं छोड़ती है, जिससे पाकिस्तान की सेना, सरकार और आतंकियों को ऑक्सीजन मिलता है। पाकिस्तान की सेना और सरकार का मनोबल बढ़ाने का काम कांग्रेस पार्टी करती है। यह बाहर से सीडब्ल्यूसी है और अंदर से पीडब्ल्यूसी है।

चरणजीत सिंह चन्नी ने क्या कहा था? 

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यसमिति की मीटिंग के बाद पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, 'आपके देश में कोई बम गिरा जाए और आपको पता भी न चले। कहीं कुछ नहीं हुआ था। कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई थी। किसी को पता नहीं चला। कुछ नहीं दिखा। मैंने तो हमेशा इसका सबूत मांगा है। चन्नी यह भी कहा कि आज देश के लोगों के जख्मों में मलहम लगाने की जरूरत है।'

Related Topic:#BJP#Congress

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap