logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हम भिखारी नहीं जो सपा से भीख मांगें,' इमरान मसूद ने क्यों कहा?

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों अभी 2 साल दूर हैं लेकिन कांग्रेस-सपा में गठबंधन को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इशारा कर दिया है कि इस बार समझौता 2022 की तरह नहीं होगा। पढ़ें रिपोर्ट।

Imran Masood

कांग्रेस नेता इमरान मसूद। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से संगठन स्तर पर जोर दे रही है। यूपी कांग्रेस के चर्चित नेताओं में से एक इमरान मसूद ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी भिखारी नहीं है जो समाजवादी पार्टी से भीख मांगेगी। कांग्रेस संगठन स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है, पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को निराश नहीं करेगी। 

सहारनपुर के सासंद इमरान मसूद ने कहा है, 'हम तैयारी करने में लगे हुए हैं। हमारे नेता और उनके कार्यकर्ता हैं। हम उनकी इच्छाओं का दमन नहीं कर सकते हैं, उनकी इच्छाओं का सम्मान करना पड़ेगा। गठबंधन का फैसला पार्टी का फैसला होगा लेकिन हम अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं की इच्छा का सम्मान करेंगे।'

इमरान मसूद ने फॉर्मूला तय करने के सवाल पर कहा, 'फॉर्मूला कांग्रेस पार्टी तय करेगी। विधानसभा चुनावों के लिए निश्चित तौर पर वह फॉर्मूला नहीं होगा जो पिछले लोकसभा चुनावों में था।' लोकसभा चुनावों में यूपी की 80 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस पार्टी को 17 सीटें मिली थीं, जिनमें 6 सीटों पर जीत मिली थी। 

यह भी पढ़ें: टूटे मकान, बिखरा सामान, नम आंखें, पुंछ पहुंचे राहुल गांधी ने क्या कहा?

कैसे चुनाव लड़ेगी कांग्रेस?
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, 'हम तो अपनी तैयारी में जुटे हैं। चुनाव लड़ने की इच्छा है। लोकतंत्र के अंदर क्या होता है, चुनाव लड़ेंगे नेताओं की कमी नहीं है।' इमरान मसूद ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने बूथ मैनेजमेंट को दुरुस्त करूंगा। 



यह भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी को लेकर हिमंता ने अब क्या कहा?

हम क्या भिखारी हैं भीख मांगेंगे, इमरान मसूद ने ऐसा क्यों कहा?
कांग्रेस नेता इमरान मसूद से जब यह सवाल पूछा गया कि सपा से आप चाहेंगे कि सीटें ज्यादा मिलें, उन्होंने जवाब में कहा, 'सपा से क्यों चाहूंगा। मैं अपनी पार्टी से चाहूंगा। या सपा से हम क्यों मांगें, हम कोई भिखारी हैं, क्या हम भीख मांग रहे हैं? हम भिखारी नहीं हैं जो किसी से भीख मांगेंगे।'


और पढ़ें