दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भरद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर प्रदर्शनों के दौरान वॉटर कैनन के इस्तेमाल में भेदभाव के आरोप लगाए हैं। सौरभ भरद्वाज ने आरोप लगाया है कि बेहतर विजुअल के लिए भीषण गर्मी में बीजेपी के प्रदर्शनों में सरकार पानी की बौछारों का छिड़काव कराती है, वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदर्शनकारियों के साथ ऐसा सलूक नहीं होता है।
सौरभ भरद्वाज ने दावा किया कि दिल्ली में पिछले दशक भर में गर्मियों के मौसम में बीजेपी के ज्यादातर प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया है। गर्मी में ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ मीडिया में बेहतर तस्वीरें आने का यह तरीका अपनाया जाता रहा है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली मॉडल पर पंजाब में सरकार रिपीट करने की तैयारी में AAP? प्लान समझिए
'प्रदर्शनकारी ठंडे पड़ जाते हैं'
सौरभ भरद्वाज ने कहा, 'बीजेपी शासित केंद्र की नजर में दिल्ली पुलिस अक्सर इन प्रदर्शनों को काबू में रखने के लिए पानी की धार का सहारा लेती दिखी। इससे प्रदर्शनकारी भी ठंडे पड़ जाते हैं और गर्मी का असर कम हो जाता है।'
सौरभ भरद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष, AAP, दिल्ली:-
राजनीतिक गलियारों में इस पर चर्चा होती रहती है कि दिल्ली पुलिस गर्मी के मौसम में 'विजुअल्स' और 'कूलिंग इफेक्ट' दोनों का ख्याल रखकर काम करती है।
'AAP के प्रदर्शनों में वॉटर कैनन न के बराबर'
सौरभ भरद्वाज ने कहा, 'आम आदमी पार्टी के गर्मियों के प्रदर्शनों में वॉटर कैनन का इस्तेमाल बहुत कम या लगभग नहीं होता। पुलिस की यह रणनीति विपक्षी दलों के बीच साफ तौर पर अलग-अलग नजर आती है।'
यह भी पढ़ें: पंजाब में जीत से उत्साहित AAP, यूपी में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
सौरभ भरद्वाज के दावे पर क्या कह रहे हैं लोग?
सौरभ भरद्वाज के इस दावे पर तरह-तरह की टिप्पणियां सामने आईं हैं। सोशल मीडिया पर बीजेपी समर्थकों ने AAP का मजाक उड़ाया है। कुछ लोगों ने AAP को 'कॉकरोच पार्टी' करार देते हुए कहा कि उन्हें ठंडक के लिए वॉटर कैनन चाहिए, जबकि राष्ट्र-विरोधी मुद्दों पर प्रदर्शन करने वालों को गर्मी सहनी चाहिए।
कुछ लोगों ने कहा कि पानी की बौछारों का इस्तेमाल कांग्रेस प्रदर्शनकारियों पर भी होता है, आम आदमी पार्टी पर भी। इसमें क्या एंगल सौरभ भरद्वाज खोज रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि पानी की बौछारों का इस्तेमाल, पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने के लिए करती रही है, इसमे क्या नया है।