logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CM फडणवीस, उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने एक फ्लाइट से भरी उड़ान, सियासी हलचल तेज

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे ने नागपुर जाने वाली इंडिगो की एक ही फ्लाइट से उड़ान भरी। वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र में सियासी अटकलें तेज हो गईं।

CM Devendra Fadnavis and Uddhav Thackeray

सीएम देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शिवसेना (यूबीटी) में टूट के बीच महाराष्ट्र में एक दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला। प्रदेश के सीएम देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे ने एक ही फ्लाइट से यात्रा की। खास बात यह है कि दोनों की सीट भी आस-पास ही थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में अटकलों का नया दौर शुरू हो चुका है।

 

बीजेपी ने सभी सियासी अटकलों को खारिज कर दिया। बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि उद्धव ऐसे समय में घर से बाहर निकले हैं, जब उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। विमान से उतरने के बाद अभिवादन करना स्वाभाविक है। इसमें राजनीतिक मकसद ढूंढना गलत है। 

 

यह भी पढ़ें: 'मोदी-नेतन्याहू की दोस्ती से क्या मिला?', गाजा पर चुप्पी को लेकर बरसीं सोनिया

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे एक ही फ्लाइट से मुंबई से नागपुर के लिए रवाना हुए। उद्धव ठाकरे के साथ उनके बेटे आदित्य और राज्यसभा सांसद संजय राउत भी मौजूद थे। सीएम देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे की सीट एक ही कतार में कॉरिडोर में आमने-सामने थी। बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे गुट तीन तीनों तक मराठवाड़ा और विदर्भ में रहेगा। यहां जनसभा और बागी छह सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में दौरा करना है।

 

 

 

 

वहीं सीएम फडणवीस नागपुर के रहने वाले हैं। तीनों नेताओं ने इंडिगो की फ्लाइट से एक साथ उड़ान भरी। जब उनसे पूछा गया तो सीएम फडणवीस ने कहा, 'आज की सबसे बड़ी खबर यह है कि उद्धव ठाकरे, संजय राउत और मैं तीनों एक ही फ्लाइट में थे।'

 

हालांकि इस बेहद छोटी सी यात्रा ने महाराष्ट्र के सियासी हलकों में हलचल पैदा कर दी। उधर, बीजेपी ने इसे महज सहयोग बताकर मामले को खारिज कर दिया। बीजेपी नेत राम कदम ने कि नेताओं में वैचारिक मतभेद के बावजूद व्यक्तिगत संबंध होते हैं। कांग्रेस ने भी कहा कि दोनों नेताओं ने वाणिज्यिक विमान से यात्रा की है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर के आतंकियों से हैं रिश्ते? लश्कर से भाई के जनाजे में दिखी नजदीकियां

 

अगर उद्धव ठाकरे सबकुछ खो जाने के बाद जनता के बीच जाते हैं तो यह महज एक दिखावा है। चार्टर्ड विमानों की बात छोड़िए, क्या उन्होंने अपने जीवन में कभी इंडिगो की ऐसी उड़ान भरी है? यह महज एक स्टंट है। जहां तक ​फ्लाइट में सीएम से उनकी मुलाकात की बात है, वह महज एक संयोग है। राम कदम, बीजेपी नेता।

 

 


और पढ़ें