logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मेरे खिलाफ साजिश हुई, कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था', गहलोत का छलका दर्द

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहते थे। उन्होंने दावा किया कि उनकी खिलाफ साजिश हुई थी और बदनाम कर दिया गया कि सीएम बनने की खातिर गहलोत ने विद्रोह करवा दिया।

 Ashok Gehlot

अशोक गहलोत। (Photo Credit: PTI)

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के एक बयान ने प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि अगर मुझे अध्यक्ष बनाया जाता तो क्या मैं मना कर देता। उन्होंने अध्यक्ष न बनाए जाने के पीछे साजिश का जिक्र किया और कहा कि अगर सोनिया गांधी मुझे कांग्रेस अध्यक्ष बनाती तो क्या मैं मना कर देता? लोगों को लगता है कि अशोक गहलोत सीएम रहना चाहते थे। अध्यक्ष नहीं बनना था। इसलिए विद्रोह करवा दिया। गहलोत ने स्पष्ट किया कि विद्रोह से उनका कोई लेना-देना नहीं था।

 

बता दें कि एक समय कांग्रेस अध्यक्ष पद की खातिर अशोक गहलोत का नाम चल रहा था। पार्टी हाईकमान ने भी गहलोत को जिम्मेदारी देने की ठान ली थी। इसके बाद पार्टी ने जयपुर पर्यवेक्षक भेजे, ताकि जमीनी स्थिति का आंकलन किया जा सके। मीडिया में खबर चली कि अशोक गहलोत ने अध्यक्ष बनने से मना कर दिया है। वे राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं। यहां तक कि गहलोत के करीबियों ने भी यह बात मान ली थी।

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर से करोड़ों का चढ़ावा गायब! अखिलेश यादव के आरोप पर यूपी में भूचाल

मैं अनपढ़ नहीं हूं: गहलोत

उस वक्त तक अशोक गहलोत ने चुप्पी साध रखी थी। मगर सोनिया गांधी के सामने स्पष्ट किया था कि विद्रोह से उनका कोई लेना-देना नहीं है। अब अशोक गहलोत को लगता है कि इस पूरे मामले में उनके खिलाफ एक साजिश रची गई थी। 

 

 

 

 

अशोक गहलोत ने रविवार को कहा, 'मैं अनपढ़ नहीं हूं। जिस कांग्रेस के पंडित नेहरू, गांधी जी, मोतीलाल नेहरू और सरदार पटेल अध्यक्ष रहे हो, अगर उसका अध्यक्ष मुझे सोनिया गांधी बना रही थी तो मैं मना करूंगा। मेरे ख्याल से वह भी एक साजिश थी। अचानक पर्यवेक्षक आ गए। अचानक तमाशा हो गया। बदनाम मैं हो गया।'

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान: मोबाइल नहीं देने पर तालाब में कूद गई बेटी, बचाने गई मां भी डूबी; मौत

करीबियों को भी लगता- मैंने ही विद्रोह करवाया

गहलोत ने आगे कहा, 'हिंदुस्तान में लोग समझते हैं कि अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री रहना था। कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनना था, इसलिए विद्रोह हुआ। मेरे कितने नजदीकी आदमी और मिलने वालों के दिमाग में भी यही बात है कि भाई अशोक गलत को सीएम रहना था, इसलिए विद्रोह करवा दिया। अब मैं उनको कैसे समझाऊं? आज मैं आपको समझा रहा हूं।'

 

 


और पढ़ें