logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अधिकारी और चुनाव आयोग BJP के इशारे पर करते हैं काम', राजेंद्र पाल गौतम का दावा

राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। अब वह क्या आरोप लगा रहे हैं, पढ़ें रिपोर्ट।

Rajendra Pal Gautam

प्रेस वार्ता में जानकारी देते राजेंद्र पाल गौतम Photo Credit Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और डबल इंजन सरकार के खिलाफ राजनीतिक मोर्चा खोल दिया। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ करने और प्रशासनिक व्यवस्था के राजनीतिक इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्र संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं और लोकतंत्र की बुनियाद को कमजोर किया जा रहा है।

 

राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि IAS, IPS और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक एवं स्वतंत्र संस्थाएं बीजेपी के इशारों पर काम करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जहां संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता लगातार कमजोर हो रही है। उनका दावा था कि न्यायपालिका पर भी दबाव बनाने की कोशिशें हो रही हैं, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कांग्रेस प्रभारी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया के दौरान सुनियोजित तरीके से वोटों के ध्रुवीकरण और विपक्ष को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की निष्पक्षता बनाए रखना चुनाव आयोग और अन्य संस्थाओं की जिम्मेदारी है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में उनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ वकीलों का गुस्सा, सड़कों पर उतरे

राम मंदिर निर्माण और चंदे को लेकर भी साधा निशाना

राजेंद्र पाल गौतम ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी हुई है। साथ ही चंदे के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि यदि अनियमितताओं की जांच हो रही है तो केवल छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाने के बजाय कथित रूप से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि असल चंदा चोरों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी और जवाबदेही कब तय की जाएगी।

बुलडोजर कार्रवाई और कानून व्यवस्था पर हमला

कांग्रेस प्रभारी ने बीजेपी शासित राज्यों की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बुलडोजर की कार्रवाई का इस्तेमाल चुनिंदा वर्गों के खिलाफ किया जा रहा है। उनका कहना था कि कानून का राज तभी स्थापित होगा, जब कार्रवाई बिना किसी भेदभाव के और सभी के लिए समान रूप से की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: FBI अधिकारी बनकर अमेरिकियों को लूटते थे, लखनऊ में निलका ऑफिस, पकड़े गए 119 लोग

चुनाव से पहले कांग्रेस के तेवर हुए आक्रामक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने नए प्रदेश प्रभारी के जरिए बीजेपी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। राजेंद्र पाल गौतम की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस से साफ है कि कांग्रेस आने वाले दिनों में संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, कानून व्यवस्था और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार को लगातार घेरने की रणनीति पर काम करेगी।


और पढ़ें