logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हरदोई में छोटा फैंटा नहीं, मिरिंडा मिलेगा', PM मोदी से क्यों बोले अखिलेश यादव?

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने दावा किया कि औद्योगिक विकास, बस समाजवादी सरकार में हुई है।

Narendra Modi vs Akhilesh Yadav

नरेंद्र मोदी और अखिलेश यादव। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन दिनों योगी आदित्यनाथ सरकार को जमकर घेर रहे हैं। साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उन्होंने अभी से अपनी सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक, उन्होंने उन जिलों में अपने दौरे बढ़ा दिए हैं, जहां समाजवादी पार्टी ज्यादा मजबूत स्थिति में है। अब उन्होंने हरदोई के औद्योगिक विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ऐसा तंज कसा है, जो उन्हें रास नहीं आएगा।

अखिलेश यादव अपनी रैलियों और भाषणों में अक्सर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलने के लिए 'छोटा फैंटा' शब्द का इस्तेमाल करते हैं। वह बार-बार तंज भरे लहजे में उन्हें छोटा फैंटा बता देते हैं। अखिलेश यादव ने हरदोई का जिक्र करते हुए कहा कि यहां छोटा फैंटा तो नहीं मिलेगा लेकिन छोटा मिरिंडा मिल जाएगा। 

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का पुतला फूंकते हुए झुलसीं BJP विधायक, हॉस्पिटल पहुंच गए सपा प्रमुख

अखिलेश यादव ने अब क्या कह दिया है?

अखिलेश यादव, पूर्व CM, उत्तर प्रदेश:-
पेप्सी का सबसे बड़ा यूपी का कारखाना हरदोई में है, जो समाजवादी सरकार में बना है। वहां 'छोटा फेंटा' तो नहीं मिलेगा लेकिन 'छोटा मिरिंडा' जरूर मिल जाएगा। अगली बार प्रधानमंत्री हरदोई आएं तो छोटा मिरिंडा जरूर पीएं।'

अखिलेश यादव का 'छोटा फैंटा' वाला तंज क्या है?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवा रंग के कपड़े पहनते हैं। कोल्ड ड्रिंक 'फैंटा' का रंग भी कुछ ऐसा ही होता है। अखिलेश यादव, सीधे आदित्यनाथ का नाम लेने की जगह, इसका इस्तेमाल करते हैं। उनके समर्थक, इन बयानों पर खूब तालियां बजाते हैं। वह सीधा नाम नहीं लेते लेकिन तंज कस जाते हैं।  

 

 



यह भी पढ़ें: 'जिस मां ने पैदा किया...', लखनऊ की मेयर के बयान पर क्यों भड़क गए अखिलेश यादव?

हरदोई और पेप्सी का रिश्ता क्या है?

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पेप्सी कंपनी का एक बड़ा प्लांट स्थापित है। यहां के संडीला इंडस्ट्रियल एरिया में पेप्सी की एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। यह प्लांट पेप्सी की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी पार्टनर, वरुण बेवरेजेस लिमिटेड (VBL) की ओर से संचालित किया जाता है। यहां पेप्सी, सेवन-अप, माउंटेन ड्यू और मिरिंडा जैसे लोकप्रिय कोल्ड ड्रिंक्स के साथ-साथ जूस और एनर्जी ड्रिंक्स की बॉटलिंग और मैन्युफैक्चरिंग होती है। 


और पढ़ें