उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित बहुजन समाज पार्टी (BSP) की बैठक संपन्न हो चुकी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बहुजन समाज पार्टी (BSP) का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। ईशान आनंद आकाश आनंद के छोटे भाई हैं। उनके पिता आनंद कुमार बसपा प्रमुख के छोटे भाई हैं। पार्टी में परिवारवाद की भूमिका के बीच बसपा ने ईशान आंनद को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
ईशान आनंद ने हाल ही में वकालत की पढ़ाई पूरी की है। अब उन्हें पार्टी में राष्ट्रीय संयोजक जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति पर ईशान आनंद ने पार्टी सुप्रीमो मायावती का आभार प्रकट किया और पूरा विश्वास दिलाया कि वह उनके दिशा-निर्देशन में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करके पार्टी व मूवमेंट को आगे बढ़ाएंगे।
यह भी पढ़ें: 'सारे फैसले सर्वसम्मति से लिए गिए', आरोपों पर अब चुनाव आयोग ने दिया जवाब
बसपा में ईशान आनंद को यह जिम्मेदारी पार्टी सुप्रीमो के उस एलान के बाद मिली है, जिसमें उन्होंने अपने छोटे भाई के किसी भी बेटे को कोई भी भूमिका न देने की बात कही थी। तब मायावती ने कहा था कि छोटे भाई आनंद कुमार अपनी बेटी की मदद ले सकते हैं, लेकिन उनके किसी भी बेटे को पार्टी में कोई पद नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि भतीजों की अगली पीढ़ी को भी पार्टी से दूर रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: 26 से 30 सितंबर तक 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ग्राहकों पर क्या असर होगा?
तीन राज्यों के चुनाव पर मंथन
पूर्व सीएम मायावती ने बुधवार को लखनऊ में बीएसपी की ऑल इंडिया बैठक बुलाई। इसमें यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। बसपा तीनों राज्यों में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पार्टी ने अपनी तैयारियों की समीक्षा की और संगठन में कुछ फेरबदल करने का निर्णय लिया।