logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'TMC कार्यकर्ताओं का सामना करके दिखाओ', बागी सासंदों को कल्याण बनर्जी की चुनौती

तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा है कि युसुफ पठान दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिलने आए थे। पढ़ें रिपोर्ट।

Kalyan Banerjee

तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी। Photo Credit: PTI

पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस पार्टी में टूट पड़ गई है। तृणमूल कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा, भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं से मिलने के लिए बेताब है। 14 से ज्यादा सांसदों ने दिल्ली में बीजेपी के महामंत्री भूपेंद्र यादव से उनके आवास पर मुलाकात की तो तृणमूल कांग्रेस में खलबली मच गई। सांसद महुआ मोइत्रा ने इन नेताओं को रीढ़विहीन और गद्दार करार दिया है। अब कल्याण बनर्जी ने दावा किया है कि युसुफ पठान को तो अमित शाह ने ही मिलने बुलाया था। 

 

कल्याण बनर्जी ने कहा, 'वे भूपेंद्र यादव के घर गए थे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी वहां गए थे। मतलब यह साफ है कि वे बीजेपी में शामिल होने की चर्चा के लिए गए थे। अब वे चाहे जो शब्दों की जादूगरी खेलें लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता मूर्ख नहीं है। मैंने यह जान लिया है कि वे अलग जगह पर चर्चा करते तो मैं सराहना करता, उन्होंने अपना नेता, ममता बनर्जी की जगह नरेंद्र मोदी को चुन लिया है।'

यह भी पढ़ें: पहले 'गलती', अब उसे सुधारने की कवायद, TMC संभालने में कहां चूक रहीं ममता?

कल्याण बनर्जी, सांसद, TMC:-
युसुफ पठान ने कहा है कि अमित शाह ने उन्हें फोन करके बुलाया है। वह दिल्ली उन्हीं से मुलाकात करने आए थे।


'पश्चिम बंगाल में हजारों लोग गिरफ्तार हुए'

कल्याण बनर्जी ने कहा, 'मैं उनके कहूंगा कि अपनी विधानसभा-लोकसभा चुनावों में जाइए, लोगों से बात कीजिए, अपनी जनता के सामने जाइए। पश्चिम बंगाल में क्या हो रहा है, लोकतंत्र चला गया, नौकरशाही है, 8 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, नेता, कार्यकर्ता अपने घर पर नहीं बैठक सकते हैं, FIR अपलोड नहीं की जा रही है, हिरासत का आधार नहीं बताया जा रहा है, हर असंवैधानिक काम जारी है, पश्चिम बंगाल में पुलिस राज है।'

कल्याण बनर्जी, सांसद, तृणमूल कांग्रेस:-
पश्चिम बंगाल में सासंदों का कर्तव्य क्या है, वे अपनी जनता के साथ खड़े रहें, उनकी वेदनाओं को समझें। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में होना चाहिए लेकिन वे यहां नहीं हैं। बीजेपी ने शर्त रखी होगी जब आप शामिल होंगे, तभी जाने देंगे। वे अब बीजेपी से मिले हैं। 10वीं अनुसूची में कहा गया है कि 2 तिहाई बहुमत हो तो दल बदल सकते हैं। आप जाते क्यों नहीं हैं, इकलौती वजह है कि बीजेपी आपको शामिल नहीं करेगी। 

यह भी पढ़ें: 'सर कटेगा लेकिन झुकेगा नहीं', TMC की बागी सांसद ने ममता बनर्जी के लिए क्या कहा?

तृणमूल कांग्रेस में क्या हो रहा है?

तृणमूल कांग्रेस के 20 से ज्यादा सांसद अब बीजेपी में शामिल होने की कवायद कर रहे हैं। सांसदों ने सदन में तृणमूल कांग्रेस से अलग जगह मांगी है, जहां उनके सिटिंग की व्यवस्था की जाए। सांसद, अब ममता बनर्जी को नेता मानने के लिए तैयार नहीं हैं। ये आंकड़े और बढ़ सकते हैं।

पश्चिम बंगाल में पहले ही 58 से ज्यादा विधायक तृणमूल कांग्रेस से बगावत कर, ममता बनर्जी को नेता मानने से इनकार कर चुके हैं। उन्होंने ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता माना है, जिसे TMC निकाल चुकी है। नेता विपक्ष बनने के लिए भी ममता बनर्जी के पास पर्याप्त संसद बल नहीं है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की इस सियासी मुश्किल का हल अभी होता नजर नहीं आ रहा है।

Related Topic:

और पढ़ें