logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अभिषेक बनर्जी के घर में ताला तोड़कर घुसी पुलिस, 5 घंटे तक रेड, क्या मिला?

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी बुरे फंसे हैं। पुलिस उनसे जुड़े परिसरों पर छापेमारी कर रही है।

Bengal CID issues notice TMC leader Abhishek Banerjee

TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, Photo Credit: PTI

पश्चिम बंगाल में शनिवार सुबह करीब 3 बजे पुलिस की बड़ी टीम ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित कालीघाट वाले घर पर छापा मारा है। यह छापेमारी चार घंटे से ज्यादा समय तक चली। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सल्बोनी पुलिस स्टेशन से जुड़े एक मामले में यह कार्रवाई की गई। 

पुलिस के साथ केंद्रीय बल के जवान भी मौजूद थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस टीम सुबह करीब 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर पहुंची। टीएमसी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसपैठ की है। रेड की खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भी अभिषेक के घर पहुंच गईं।

अभिषेक बनर्जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने ताला तोड़ा, पूरे घर में हर कमरे की तलाशी ली। उन्होंने इस कार्रवाई को गलत बताया।

इससे सिर्फ दो दिन पहले ही राज्य CID ने अभिषेक बनर्जी से राज्य विधानसभा से जुड़े फर्जी सिग्नेचर मामले में पूछताछ की थी। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इस छापेमारी के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

 


और पढ़ें