logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ओंकारेश्वर से कृष्ण पाथेय तक, MP के बजट में खास क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। बजट में खास क्या है, आइए जानते हैं।

Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा। (Photo Credit: X/CMO)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए विधानसभा में बजट पेश किया है। यह बजट 4.21 लाख करोड़ रुपये का गया है। बजट में किसी नए कर का ऐलान नहीं किया गया है। कई नई विकास योजनाओं का ऐलान किया गया है।

साल 2024-25 की तुलना में यह बजट 15 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अनुमान जताया है कि राजकोषीय घाटा, सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 4.66 प्रतिशत हो सकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बजट को ऐतिहासिक बताया है, वहीं विपक्ष ने बजट की आलोचना की है।

यह भी पढ़ें: हरियाणाः 10 में से 9 निगमों में BJP, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

बजट की बारीकियां क्या हैं- 

1. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि यह बजट विकसित मध्य प्रदेश के लिए है। ओंकारेश्वर लोक को उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर की तरह विकसित किया जाएगा।

2. अनुसूचित जनजातीय योजनाओं के लिए 47,296 करोड़ रुपये और अनुसूचित जातियों के लिए 32,633 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

3. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए 18,669 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

4.  श्रीकृष्ण पाथेय योजना के लिए 10 करोड़ रुपये के प्रावधान की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले कहा था कि इस योजना के तहत भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: विदेशियों की भारत में एंट्री होगी मुश्किल? इमिग्रेशन बिल की पूरी ABCD

5. 'राम पथ गमन' और चित्रकूट शहर के विकास के लिए 30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। 

6. सरकार राज्य में 39 औद्योगिक क्षेत्रों के जरिए 3 लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा करने पर होगा। 

7.  राज्य सरकार 23 हजार प्राथमिक स्कूल, 6800 माध्यमिक स्कूल और 1100 हाई स्कूल खोलेगी।

8. हेल्थ सेवाओं में सुधार के लिए 23533 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में 400 सीटें बढ़ाई जाएंगी। 

 


और पढ़ें