logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कई लोग चाहते हैं कि मैं दिल्ली चला जाऊं', CM पद छोड़ने की अटकलों पर बोले फडणवीस

महाराष्ट्र के सीएम देवंद्र फडणवीस ने दिल्ली में पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात की। इन मुलाकातों के बाद उन्होंने केंद्र की राजनीति में जाने की अटकलों का भी जवाब दिया।

Devendra Fadanvis met PM Modi

पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस, Photo credit: @Dev_Fadnavis

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा हो गई है। इसके बाद अब पीएम मोदी की नई टीम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पीएम मोदी जल्द ही केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव कर सकते हैं और राज्यों से भी कई बड़े चेहरे इसमें शामिल हो सकते हैं। इन चेहरों में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का नाम चर्चा में है और इस चर्चा के बीच उन्होंने अचानक दिल्ली आकर पीएम मोदी से मुलाकात की। इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया लेकिन अब देवेंद्र फडणवीस ने अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। 

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अचानक दिल्ली यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उनके केंद्र की राजनीति में जाने की अटकलें सोमवार को और भी ज्यादा तेज हो गई थी। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस को सफाई देने आना पड़ा। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह महाराष्ट्र में ही रहेंगे और राज्य की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: 14 CM और 326 सांसदों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले, सुप्रीम कोर्ट में खुलासा

 

पीएम मोदी से मुलाकात क्यों की?

देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात का एक प्रमुख उद्देश्य पुणे मेट्रो लाइन-3 के उद्घाटन का निमंत्रण देना था। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र में केंद्र की मदद से चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने केंद्र से जुड़े कई मुद्दों को लेकर अलग-अलग केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की।

 

केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण , पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ हुई बैठकों में महाराष्ट्र के लिए फंडिंग, पर्यावरण मंजूरी और औद्योगिक निवेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। फडणवीस ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य में चल रही परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी दी और केंद्र की सहायता से चल रहे प्रोजेक्ट्स के लिए महाराष्ट्र की अपेक्षाओं से जुड़ा पत्र भी सौंपा।

 

यह भी पढ़ें: क्या जरूरत से ज्यादा हैं IAS, IPS, IFS अफसर? संख्या कम करने जा रही हिमाचल सरकार

 

केंद्र की राजनीति में जाने पर क्या कहा?

केंद्र की राजनीति में जाने की अटकलों का जवाब देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मैं दिल्ली आया तो भी चर्चा होती है। मैं मुंबई रहूं तो भी चर्चा होती है। मुझे ऐसा लगता है कि कई निकम्मे लोग हैं, जिन्हें मेरे साथ या मेरे बारे में चर्चा करना पसंद है, इसलिए उन्हें आनंद लेने दें। मुझे ऐसा लगता है कि जिसे जो तारे तोड़ने हैं, जिसे जो गुब्बारे उड़ाने हैं, जिसे जो पतंग उड़ावानी है, वो पतंग उन्हें उड़ाने दें। मैं महाराष्ट्र में हूं। महाराष्ट्र की जनता ने और मेरे नेता नरेंद्र मोदी जी ने महाराष्ट्र की जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं ईमानदारी से महाराष्ट्र की जनता की सेवा कर रहा हूं और करता रहूंगा।'उन्होंने आगे कहा कि अनेक लोगों को ऐसा लगता है कि मुझे दिल्ली जाना चाहिए, लेकिन उन सबको मैं बताता हूं कि मैं मुंबई में ही रहूंगा।

Related Topic:#Devendra Fadnavis

और पढ़ें