logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बातों से ज्यादा काम भी करना है...', इमरान मसूद को खड़गे ने दे डाली नसीहत

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर लगातार बोल रहे इमरान मसूद को नसीहत देते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि बातों से ज्यादा का करना है। उन्होंने यह भी कहा कि इमरान मसूद लड़कर अपनी बात मनाते हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे और इमरान मसूद, Photo Credit: Khabargaon

मल्लिकार्जुन खड़गे और इमरान मसूद, Photo Credit: Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर जारी बातचीत के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में इमरान मसूद हैं। इस हंगामे के बीच आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लखनऊ पहुंचे हैं। कांग्रेस की ओर से लखनऊ में आयोजित 'संविधान रक्षा मार्च' में हिस्सा लेने पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से ही इमरान मसूद को नसीहत दे डाली। खड़गे ने कहा कि इमरान मसूद को वह रोज टीवी पर देखते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इमरान मसूद बहुत जोश में भाषण देते हैं लेकिन बातों से ज्यादा काम भी करना है।

 

सपा-कांग्रेस के बीच हो रही बातचीत के बाद सपा की ओर से पांच उम्मीदवारों के नाम का एलान हो जाने के बाद से सबसे ज्यादा नाराज इमरान मसूद ही हैं। वह कभी इस बातचीत को बेमतलब की कह रहे हैं तो कभी मायावती की तारीफ कर रहे हैं। चर्चा है कि इमरान मसूद के इस रवैये से कांग्रेस नेतृत्व भी असहज हो रहा है। कांग्रेस को उम्मीद है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव से बात करके बात बन सकती हैं। हालांकि, इमरान मसूद दिन भर बयानबाजी कर रहे हैं। इस बयानबाजी में उन्हें यूपी कांग्रेस के प्रभारी इमरान राजेंद्र पाल गौतम का भी साथ मिली है। यही वजह है कि अब खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नसीहत दे डाली है।

 

यह भी पढ़ें: 'संविधान पढ़ा होता तो ऐसे दावे नहीं करते', CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला

इमरान मसूद पर क्या बोले खड़गे?

लखनऊ में अपने भाषण की शुरुआत करते समय मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'बड़े जोश के साथ के साथ अपनी बात रखने वाले, रोज मैं उनको सुनता हूं, बहुत जोश के साथ बात करते हैं, ऐसे इमरान मसूद जी लेकिन हमको बातों से ज्यादा काम भी करना है। इसलिए हम लोग जितना मिलकर काम करेंगे, उतना ही आगे बढ़ेंगे। इमरान मसूद जी संसद में हैं और वह हमेशा पार्टी के लिए लड़ते हैं और लड़कर अपनी बात को मनाने की कोशिश करते हैं।'

कांग्रेस के मार्च को उत्तर प्रदेश अनुमति ना मिलने के मामले पर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'यहां की सरकार हमसे, कांग्रेस से और राहुल गांधी से डरते हैं। हमसे डरें तो ठीक है लेकिन हमारी छांव से भी डरते हैं। जब कभी मौका मिला तो फिर मार्च करेंगे और जिस जगह आज पहुंचना था वहां पहुंचकर रहेंगे।' 

 

यह भी पढ़ें: पुराने वफादारों ने आसानी से किए गठबंधन, कांग्रेस का खेल बिगाड़ेंगे बड़बोले नेता?

बता दें कि सपा और कांग्रेस के बीच अभी दो बार बात हुई है। चर्चा है कि शुक्रवार से फिर से बातचीत शुरू हो सकती है और 3-4 दिन में सीटों का बंटवारा फाइनल हो रहा है। दोनों दलों की ओर से कई नेताओं ने अभी भी यही कहा है कि सीटों को लेकर बातचीत जल्द हो जाएगी और सम्मानजनक समझौता हो जाएगा।

 


और पढ़ें