logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सबको एकजुट करना चाहती हूं, मेरा कोई ईगो नहीं', ममता बनर्जी ने फिर उठाई आवाज

TMC की मुखिया ममता बनर्जी ने एक बार फिर से इंडिया गठबंधन की एकजुटता की बात की है। उन्होंने यह भी कहा है कि उनका कोई ईगो नहीं है।

mamata banerjee

ममता बनर्जी, File Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से कहा है कि वह INDIA गठबंधन को मजबूत करना चाहती हैं। मंगलवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित 'शहीद दिवस' कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा कि उनका कोई ईगो नहीं है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बारे में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया ममता बनर्जी ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो वह वहां भी जाएंगी। वहीं, पार्टी से बगावत करके गए विधायकों और सांसदों के बारे में ममता बनर्जी ने कहा है कि अब उन लोगों की पार्टी में कभी वापसी नहीं होगी।


ममता बनर्जी ने इशारों ही इशारों में कांग्रेस के अलावा लेफ्ट से भी अपील की है कि सब साथ आ जाएं और मतभेद भुला दें। उनकी अपील है कि बीजेपी को हराने के लिए सब एकजुट हो जाएंगे। अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं को भी आड़े हाथ लिया।

 

यह भी पढ़ें: 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया तो राज उगल देंगे,' कैसा इशारा कर गए अखिलेश?

क्या बोलीं ममता बनर्जी बनर्जी?

ममता बनर्जी ने पुरानी बातों को पीछे छोड़ते हुए कहा, 'मैं चाहती हूं कि बंगाल में बीजेपी से लड़ने के लिए सभी इंडिया गठबंधन के बैनर तले एकजुट हो जाएं। मेरा कोई ईगो नहीं है। मैं बाकियों से भी अपील करती हूं कि वे मतभेद भुलाकर साथ लड़ें।' हालांकि, उन्होंने कांग्रेस या फिर सीपीएम का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि वह इंडिया गठबंधन का नाम लेकर एक साथ सबको इशारा दे रही हैं। बता दें कि ममता बनर्जी ने बंगाल में लेफ्ट को हराकर ही पहली बार सत्ता हासिल की थी और कांग्रेस छोड़कर ही तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की थी। 

 

यह भी पढ़ें: पहले PM-CM बिल रुका, अब परिसीमन पर भी पीछे हटेगी सरकार? एक झटके में बदली तस्वीर

 

दिल्ली में जारी आंदोलन के बारे में ममता बनर्जी ने कहा, 'उन लोगों को शुरुआत से ही मेरा समर्थन है। अगर जरूरत हुई तो मैं खुद भी दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जाऊंगी। मेरा समर्थन उनके लिए जारी रहेगा। आपने देखा कि कल दिल्ली में क्या हुआ। छात्रों पर कितना अत्याचार हुआ। मैंने सुना कि प्रधानमंत्री अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से भाग गए।'

TMC से बगावत करने वाले नेताओं के बारे में ममता बनर्जी ने कहा, 'उन लोगों की अब कभी वापसी नहीं होगी। मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि बीजेपी में शामिल हो जाएं। जाओ, शामिल हो जाओ बीजेपी में। मुझे कोई दिक्कत नहीं है, अगर बीजेपी में जाओगे तो मुझे खुशी होगी। मेरे पास उनकी जगह भरने के लिए बहुत लोग हैं। उनकी जगह लेने के लिए हमारे पास छात्र हैं, युवा हैं, महिलाए हैं।  '

Related Topic:#Mamata Banerjee#TMC

और पढ़ें