पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें से एक विधानसभा सीट वही नंदीग्राम है जहां साल 2021 में
ममता बनर्जी
और शुभेंदु अधिकारी का हैवीवेट मुकाबला हो चुका है। इस बार शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर से भी हरा दिया और वह सत्ता से बाहर होने के साथ-साथ विधानसभा से भी बाहर हो गईं। उम्मीद थीं कि दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे तो ममता खुद चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंच सकती हैं। हालांकि, अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने स्पष्ट कर दिया है कि ममता बनर्जी चुनाव नहीं लड़ेंगी। ममता अब TMC ने दोनों विधानसभा सीटों यानी नंदीग्राम और रेजीनगर से अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।
इसमें से नंदीग्राम विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल के मौजूदा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के कारण खाली हुई है। शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था और बाद में नंदीग्राम सीट छोड़ दी थी। इसी तरह हुमायूं कबीर ने भी दो सीटों से चुनाव जीता था और बाद में उन्होंने रेजीनगर से इस्तीफा दे दिया था। अब इन दोनों विधानसभा सीटों पर रोमांचक उपचुनाव होने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: 'तृणमूल हारी तो डर किस बात का', TMC ऑफिस पर कार्रवाई के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी
TMC ने किसे उतारा?
TMC ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से संचिता प्रधान को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, रेजीनगर विधानसभा सीट से रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। फिलहाल, बीजेपी ने इस सीट से अपने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है। इससे पहले, टीएमसी में ही बगावत करने वाले ऋतब्रत बनर्जी के गुट ने कहा था कि अगर ममता बनर्जी खुद उतरती हैं तो उनका गुट कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगा। इसी सीट पर कांग्रेस ने मिलन प्रधान को उम्मीदवार बनाया है।
रेजीनगर विधानसभा सीट से विधायक रहे हुमायूं कबीर आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के मुखिया हैं। बता दें कि 2026 के चुनाव में TMC ने तीन बार के विधायक रबीउल आलम चौधरी का टिकट काटकर अताउर रहमान को उतारा था लेकिन वह तीसरे नंबर पर हे। अब टीएमसी ने उन्हीं रबीउल आलम चौधरी को फिर से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, हुमायूं कबीर ने AJUP के टिकट पर अपने बेटे गुलाम नबी आजाद को चुनाव में उतारा है। कांग्रेस ने मोहम्मद अबुल्लाही काफी को उतारा है।
यह भी पढ़ें: BSP में वे ताकतवर नेता कौन हैं जिनके लिए इशारा कर गए आकाश आनंद?
TMC ने इन दो विधानसभा सीटों के साथ-साथ असम की नौगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार के नाम का एलान किया है। TMC ने यहां से प्रोफेसर अब्दुल सलाम को टिकट दिया है। इसी सीट पर बीजेपी ने देबाशीष शर्मा और कांग्रेस ने शिवमनी बोरा को टिकट दिया है। शिवमनी बोरा बाताद्रोबा विधानसभा सीट से साल 2021 में चुनाव जीती थीं। उनके पिता किरन बोरा भी इसी सीट से विधायक रहे थे। शिवमनी असम के पूर्व मुख्यमंत्री गोलप बोरबोरा की बहू हैं।
बता दें कि इन सभी सीटों के लिए 6 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों पर वोटों की गिनती 9 अक्तूबर को की जाएगी।