logo

मूड

ट्रेंडिंग:

JDU विधायक गोपाल कुमार को फेसबुक पर धमकाया, आरोपी को हो गई जेल

ठाकुरगंज जेडीयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Gopal Kumar Agarwal

गोपाल कुमार अग्रवाल, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने कदवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को ठाकुरगंज थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला फेसबुक पर विधायक की फोटो पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। आरोपी ने विधायक की फोटो पर लाल रंग से क्रॉस का निशान बनाकर पोस्ट किया था। विधायक ने इसे अपने खिलाफ अपमानजनक और जान से मारने की धमकी मानकर ठाकुरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की थी।

 

पुलिस के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की गई। साइबर टीम की मदद से पोस्ट करने वाले अकाउंट का पता चला और आरोपी की लोकेशन कदवा थाना क्षेत्र में मिली। ठाकुरगंज पुलिस ने वहां छापेमारी करके आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फेसबुक पर विधायक के खिलाफ पोस्ट कर रहा था। इस बार उसने फोटो पर लाल क्रॉस बनाकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। पुलिस इसे धमकी मानकर जांच कर रही है कि उसके साथ और कौन लोग शामिल हैं। उसका मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट भी चेक किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का कार्यक्रम बना जंग का मैदान? पुणे कैंपस में NSUI-ABVP समर्थक भिड़े

लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा होती है?

इस घटना पर बिहार विधान परिषद के सदस्य अहमद हुसैन ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी भी विधायक या जनप्रतिनिधि के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल करना गलत है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का हक है लेकिन विरोध की एक मर्यादा होती है। किसी जनप्रतिनिधि को धमकी देना स्वीकार नहीं किया जा सकता। ऐसी हरकतें लोकतंत्र को कमजोर करती हैं। जनप्रतिनिधि जनता के वोट से चुने जाते हैं उनका सम्मान करना चाहिए। नाराजगी होने पर बात लोकतांत्रिक तरीके से रखनी चाहिए न कि सोशल मीडिया पर धमकी देकर।

 

यह भी पढ़ें: CJP को बताया AAP का पेट प्रोजेक्ट, वायरल वीडियो पर बीजेपी भड़की

पुलिस सोशल मीडिया पर रख रही है नजर

अहमद हुसैन ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी से होना चाहिए। बिना सोचे-समझे कुछ भी लिखने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया। ठाकुरगंज पुलिस ने कहा है कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ या धमकी भरी पोस्ट न करें।

Related Topic:#Bihar Politics#JDU

और पढ़ें