logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मोदी तो आतंकवादी है', खरगे के बयान पर मचा बवाल तो सफाई में क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आंतकी कह दिया। उनके बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पर आतंकियों से मिलीभगत का आरोप लगा दिया।

Mallikarjun Kharge

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी। (Photo Credit: PTI File Photo)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद विवादित टिप्पणी की। चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खरगे ने पीएम मोदी को आतंकवादी कह दिया। उन्होंने बीजेपी के साथ एआईएडीएमके के गठबंधन की आलोचना की और कहा, 'ये एआईएडीएमके (AIADMK) जो खुद अन्नादुरई की तस्वीर लगाते हैं, वह मोदी के साथ कैसे मिल सकते हैं? वह एक आतंकवादी है। उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। ये लोग उनके साथ मिल रहे हैं। इसका मतलब है कि वह लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।'

 

चेन्नई में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पीएम मोदी पर केंद्रीय एजेंसियों और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। जब उनसे पीएम मोदी को आतंकी कहने वाले बयान के बारे में पूछा गया तो खरगे ने कहा, 'मेरा मतलब था कि पीएम मोदी लोगों और सियासी दलों को डरा धमका रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह (शाब्दिक अर्थ में) एक आतंकवादी हैं। डराने-धमकाने का मतलब यह है कि वह अपनी ताकत और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों को गालियां दे रहे हैं और उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।'

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: नेपाल में अब बालेन के खिलाफ जनता, भारत से जुड़ा 100 रुपये का नियम बना फांस

बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की निंदी की। पात्रा ने कहा कि खरगे का बयान न केवल निंदनीय है, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को भी दर्शाता है। यह कोई जबान फिसलने का मामला नहीं है। अगर वह कोई सफाई भी दे रहे हैं तो आप याद रखिये कि जान बूझकर कांग्रेस का किया हुआ षड्यंत्र है। 

 

 

 

 

संबित पात्रा ने आगे कहा कि आप कुछ दिनों से देख रहे होंगे कि राहुल गांधी और कांग्रेस के तमाम नेता किस प्रकार की अभद्र टिप्पणी पीएम मोदी के लिए कर रहे हैं। हर दिन राहुल गांधी अपने भाषण में प्रधानमंत्री के साथ तू-तड़ाक वाला व्यवहार करते हैं।

लादेन को ओसामा जी कहती है कांग्रेस: बीजेपी

उन्होंने कहा, 'आज तो अति हो गई। राहुल गांधी के कहने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को 'आतंकवादी' कह दिया। यह वही कांग्रेस पार्टी है, जो ओसामा बिन लादेन को 'ओसामा जी' कहती है। यह वही कांग्रेस पार्टी है, जो बड़े-बड़े आतंकवादियों के साथ खड़ी नजर आती है। मगर पीएम मोदी को 'आतंकवादी' कहती है। यह वही कांग्रेस पार्टी है, जो जाकिर नाइक को 'शांति का दूत' बताती है। मगर पीएम मोदी को 'आतंकवादी' कहती है। कांग्रेस पार्टी याद रखे कि जब जब प्रधानमंत्री को गाली देने का काम कांग्रेस ने किया है तब तब कांग्रेस पार्टी को भारत की जनता ने दंडित किया है।'

 

यह भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर और साले क्यों हुए गिरफ्तार? जानिए वजह 

पीएम मोदी पर खरगे ने और कौन से आरोप लगाए?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आरोप है कि आयकर विभाग, सीबीआई और ईडी का औजार की तरह इस्तेमाल हो रहा है। इनके सहारे सियासी कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने पीएम मोदी पर चुनाव के आखिरी चरण में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी दफ्तर का ही एक विस्तार बन चुका है।


और पढ़ें