logo

मूड

ट्रेंडिंग:

‘महिला नहीं, नॉन-बाइनरी हूं’, नेहा बोरा अचानक ऐसा क्यों कहने लगीं?

नेहा बोरा ने कहा है कि वह महिला नहीं, बल्कि नॉन-बाइनरी पहचान रखती हैं। उन्होंने कहा कि वह इस पहचान को लेकर जागरूकता फैलाने का काम करेंगी।

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा की तस्वीर

नेहा बोरा, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा एक बार फिर से चर्चा में हैं। नेहा बोरा ने कहा है कि वह खुद को एक महिला के तौर पर नहीं बल्कि नॉन-बाइनरी व्यक्ति के रूप में पहचानती हैं। नेहा बोरा अपने इंस्टाग्राम बायो में They/Them pronouns का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में उन पर लिखे गए ज्यादातर लेखों और इंटरव्यू में उन्हें She/Her कहकर संबोधित किया गया है। इस पर नेहा बोरा ने कहा कि उन्हें लोगों की इस गलती से परेशानी नहीं है। वह कहती हैं कि वे समझती हैं कि लोगों को नॉन-बाइनरी और जेंडरक्वियर (जेंडर विविधता) पहचान को समझने में समय लगता है। उन्होंने अपनी पहचान को लेकर जागरूकता फैलाने को राजनीतिक मुद्दा भी बताया।

 

देशभर में पहचान मिलने के बावजूद ज्यादातर जगहों पर नेहा बोरा को She/Her कहकर संबोधित किया जाता है। एक इंटरव्यू में नेहा बोरा से पूछा गया कि राजनीति और एक्टिविज्म से अलग, व्यक्तिगत तौर पर उन्हें यह कैसा लगता है? इसके जवाब में नेहा बोरा ने कहा कि ऐसा वकाई में होता है। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान कुछ लोग पहले मुझे She कहकर संबोधित करते हैं और फिर उन्हें याद आता है कि मुझे They कहना चाहिए, इसके बाद वे अपनी बात सुधार लेते हैं। नेहा बोरा ने कहा कि मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है, लोगों को pronouns और नॉन-बाइनरी या जेंडरक्वियर लोगों की पहचान को समझने में समय लगता है। 

'महिला नहीं नॉन-बाइनरी'

नेहा बोरा ने कहा कि pronouns का इस्तेमाल उनके लिए एक राजनीतिक मुद्दा भी है। यही वजह है कि वे इंटरव्यू और लोगों से बातचीत के दौरान अपनी पहचान पर जोर देती हैं। उन्होंने एक लेख का उदाहरण देते हुए बताया कि उसका शीर्षक 'The Angriest Woman' (सबसे गुस्सैल महिला) रखा जाना था। इस पर उन्होंने लेखिका निधि से कहा कि वे खुद को महिला के रूप में नहीं, बल्कि एक नॉन-बाइनरी व्यक्ति के रूप में पहचानती हैं। नेहा बोरा ने कहा, 'यह मुद्दा भी उतना ही राजनीतिक है, जितना ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा।'

 

यह भी पढ़ें: 'IPS बनने के बाद बदल गए भानु प्रताप सिंह', पत्नी पूजा सिंह ने लगाए आरोप

'जिंदगी की सामान्य हिस्सा बने'

नेहा बोरा के मुताबिक, उनका मकसद नॉन-बाइनरी और जेंडरक्वियर पहचान को लोगों की जिंदगी का सामान्य हिस्सा बनाना है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी तरह की पहचान वाले लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए भी जरूरी है, जो अभी इस अवधारणा को पूरी तरह नहीं समझ पाए हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि लोग इस विचार को समझें और इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं। नेहा बोरा के मुताबिक, इस दिशा में वे कुछ हद तक सफल भी रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: एक मंच, एक सोफा और तीन सियासी चेहरे, बिहार की राजनीति में क्यों मची चर्चा?

नॉन-बाइनरी और जेंडरक्वियर क्या होता है?

नॉन-बाइनरी और जेंडरक्वियर ऐसे लोगों के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द हैं, जो खुद को पूरी तरह पुरुष या महिला नहीं मानते। उनकी पहचान पुरुष और महिला दोनों से जुड़ी हो सकती है या इनसे अलग भी हो सकती है। आसान शब्दों में, वे अपनी पहचान सिर्फ महिला या पुरुष के रूप में नहीं देखते। नेहा बोरा खुद ऐसे ही देखती हैं।

Related Topic:#Neha Bora

और पढ़ें