logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ओपी राजभर ने 34 सीटों पर कर दी दावेदारी, BJP की बढ़ाएंगे टेंशन?

2022 के विधानसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी 17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। अब राजभर ने 34 सीटों पर अपने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

Om Prakash Rajbhar

ओम प्रकाश राजभर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने अपने राजनीतिक इरादे साफ कर दिए हैं। पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने 34 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर संगठन को सक्रिय करने की मुहिम शुरू कर दी है। राजनीतिक जानकार इसे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सामने 34 सीटों की दावेदारी के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

 

ओम प्रकाश राजभर ने अपने विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद की जिम्मेदारी स्वयं संभाली है जबकि उनके पुत्र अरुण राजभर को आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। इससे यह भी संकेत मिल रहे हैं कि आगामी चुनाव में अरुण राजभर को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।

 

बेटे के लिए तैयार की जा रही जमीन

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अरुण राजभर पिछले कुछ समय से अतरौलिया क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और विभिन्न सामाजिक समूहों से संपर्क साध रहे हैं। पार्टी यहां अपने जनाधार को मजबूत करने में जुटी हुई है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने राजा भैया को दिया झटका, घरेलू हिंसा केस में बढ़ेगी मुश्किल?

 

SBSP ने जिन 34 सीटों पर प्रभारी नियुक्त किए हैं, उनमें बड़ी संख्या ऐसी सीटों की है जहां वर्तमान में समाजवादी पार्टी और बीजेपी के विधायक हैं। इनमें अतरौलिया, फूलपुर, पवई, दीदारगंज, मेहनगर, केराकत, मल्हनी, सकलडीहा, भदोही, सिकंदरपुर, फेफना, अकबरपुर, जलालपुर, घोसी, टांडा, इसौली, डुमरियागंज, इटवा, रुधौली और रामनगर जैसी सीटें शामिल हैं।


वहीं अजगरा, मधुबन, रामकोला, रामपुर कारखाना, संडीला और महौली जैसी बीजेपी की जीती हुई सीटों पर भी पार्टी ने प्रभारी नियुक्त कर अपनी दावेदारी जताई है।

 

बसपा और कांग्रेस की सीटों पर भी नजर

राजभर ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के कब्जे वाली रसड़ा और कांग्रेस के कब्जे वाली फरेंदा विधानसभा सीट पर भी प्रभारी घोषित किए हैं। इसके अलावा अपनी प्रभाव वाली जहूराबाद, जखनिया, जफराबाद, मऊ सदर, बेल्थरा रोड और महादेवा सीटों पर भी संगठन को सक्रिय करने का काम शुरू कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: UP के पंचायत चुनाव में होगी धनंजय सिंह और बृजेश सिंह की टक्कर? समझिए मामला

पहले 17 सीटों पर लड़ी थी SBSP

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में SBSP ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे 6 सीटों पर जीत मिली थी। बाद में ओम प्रकाश राजभर बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन में शामिल हो गए। अब 34 विधानसभा प्रभारियों की घोषणा के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि आगामी चुनाव में राजभर पहले से अधिक सीटों की मांग कर सकते हैं। ऐसे में सीटों के बंटवारे के समय बीजेपी और SBSP के बीच होने वाली बातचीत पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Related Topic:#OP Rajbhar

और पढ़ें