logo

ट्रेंडिंग:

'पंजे, लालटेन वालों ने बिहार को लूटा', RJD-कांग्रेस पर PM मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि इन पंजे और लालटेन वालो ने बिहार को जमकर लूटा और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है।

pm narendra modi

रैली को संबोधित करते पीएम मोदी, Photo Credit: PTI

बिहार में एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंजे और लालटेन वालों ने बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है और राज्य को जमकर लूटा है। आगामी चुनाव की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि समृद्ध बिहार की यात्रा पर ब्रेक लगाने के लिए तैयार बैठे लोगों को कोसों दूर रखना है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग दो दर्जन सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन भी किया। हाल ही में विदेश दौरे से लौटे PM मोदी ने कहा कि दुनियाभर के नेता भारत की तेज प्रगति से प्रभावित हैं और वे भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इसमें बिहार की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है।


PM मोदी ने आगे कहा, 'इन लोगों ने ऐसी लूट-खसोट मचाई की गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। अनेक चुनौतियों को पार करते हुए नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाई है और मैं बिहार वासियों को विश्वास दिलाने आया हूं कि हमने भले बहुत कुछ किया हो, करते रहे हैं, करते रहेंगे लेकिन इतने से शांत होकर रहने वाला मोदी नहीं है। मुझे तो अभी बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है।'

 

यह भी पढ़ें- PM नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी ने कौन से 12 सवाल पूछे?

 

RJD को PM मोदी ने दिया जवाब

 

पीएम मोदी के दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने उनसे 12 सवाल पूछे थे। इसमें एक सवाल मढ़ौरा रेल फैक्ट्री का भी था। इस पर भी पीएम मोदी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'जंगलराज वालों ने तो बिहार का विकास इंजन ही ठप कर दिया था। अब बिहार में बना इंजन अफ्रीका की रेल चलाएगा। मुझे पक्का विश्वास है कि बिहार मेड इन इंडिया का एक बड़ा सेंटर बनेगा। यहां का मखाना, फल-सब्जियां तो बहार जाएंगी ही, बिहार के कारखानों में बनने वाला सामान भी दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा। NDA, कैसा बिहार बना रही है, इसका उदाहरण मढ़ौरा रेल फैक्ट्री है। आज मढ़ौरा की लोकोमोटिव फैक्ट्री से पहला इंजन, अफ्रीका को एक्सपोर्ट किया जा रहा है। यह फैक्ट्री उसी सारण जिले में बनी है, जिसे पंजे और RJD वालों ने पिछड़ा कहकर अपने हाल पर छोड़ दिया था।'

'जंगलराज वाले मौका ढूंढ रहे हैं'

 

आगामी चुनाव की ओर इशारा करते हुए PM मोदी ने कहा, 'इसी समय बिहार में जंगलराज लाने वाले किसी तरह अपने पुराने कारनामे करने का फिर से मौका ढूंढ रहे हैं। बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करें, इसके लिए वो तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपको बहुत ही सतर्क रहना है। समृद्ध बिहार की यात्रा पर ब्रेक लगाने के लिए तैयार बैठे लोगों को कोसों दूर रखना है।'

 

यह भी पढ़ें- 'ठाकरे ब्रांड को खत्म करने की कोशिश की तो BJP को खत्म करेंगे'- उद्धव

 

अपने विदेश दौरे का जिक्र करते हुए PM मोदी ने कहा, 'आप सब जानते हैं कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। इस दौरे में मेरी दुनिया के बड़े-बड़े समृद्ध देशों के नेताओं से बात हुई। सारे नेता, भारत की तेज प्रगति से बहुत प्रभावित हैं। वे भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं और इसमें बिहार की निश्चित तौर पर बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है। बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।'

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap