आम आदमी पार्टी (AAP) की चर्चित प्रवक्ता रहीं प्रियंका कक्कड़ अब आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। वह आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता थीं और टीवी डिबेट में अक्सर नजर आती थीं। नेहा कक्कड़ के साथ रजत राकेश टंडन और पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा भी कांग्रेस में शामिल हुईं हैं।
प्रियंका कक्कड़, आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और पेशे से वकील भी हैं। पार्टी के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है वह मोर्चों पर कांग्रेस की आलोचना कर चुकी हैं। अब उन्होंने कांग्रेस में ही शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने इस्तीफे की वजह, AAP के VIP कल्चर और खर्चे को बताया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस की कलह कैसे मिटा पाएंगे परगट सिंह? हर धड़ा, दूसरे से नाराज
प्रियंका कक्कड़ ने क्यों छोड़ी AAP?
प्रियंका कक्कड़ ने कहा, 'मैं आम आदमी पार्टी छोड़ी, क्योंकि यह वही पार्टी है, जिसने जनता से कहा था, हम बंगला, गाड़ी नहीं लेंगे लेकिन बाद में प्राइवेट ट्रैवल के लिए चॉपर इस्तेमाल होने लगे।
राहुल गांधी
आज 'वोट चोरी' के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने हम सभी को बताया कि जनता का वोट चुराया जा रहा है। उन्होंने जनता को दिखाया कि ज्ञानेश कुमार 'वोट चोरी' कर
नरेंद्र मोदी
की झोली में डाल रहे हैं। आज इस मौके पर मैं सभी नेताओं का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे अपने परिवार का हिस्सा बनाया।'
रजत राकेश टंडन, पत्रकार:-
आज देश का युवा परेशान है, सड़कों पर है, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। अगर किसी ने युवाओं के लिए आवाज उठाई, तो वह राहुल गांधी जी हैं। कई लोग दबे, कई लोग चुप हुए, लेकिन सिर्फ एक शख्स, जो मजबूती से खड़ा रहा- वो राहुल गांधी जी थे। यही कारण है कि आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं अनुराधा मिश्रा, जिन्हें मिली UP कांग्रेस की कमान; कितना बड़ा सियासी रसूख
रजत राकेश टंडन ने क्या कहा है?
रजत राकेश टंडन ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी से मेरे परिवार का पुराना जुड़ाव रहा है। उनकी सोच और समझ कांग्रेस पार्टी के साथ थी। पत्रकार के तौर पर मैंने कांग्रेस पार्टी को लंबे समय तक कवर किया है और इस दौरान मैंने देखा कि ये एक ऐसी पार्टी है, जिसमें आपकी बात सुनी जाती है।'
राजीव शुक्ला, नेता, कांग्रेस:-
आज बहुत खुशी का दिन है। हमारे साथ श्याम सुंदर शर्मा जी हैं, जो यूपी में काफी प्रभावशाली नेता हैं। वह 8 बार के विधायक रहे हैं और पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। प्रियंका कक्कड़ जी और रजत राकेश पांडेय जी भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। मेरा मानना है- इन सभी के साथ आने से यूपी और देश की राजनीति पर बहुत प्रभाव पड़ेगा।
श्याम सुंदर शर्मा ने कहा, 'राजनीति का मतलब है - परिश्रम, सम्प्रभुता, प्रतिबद्धता और वचनबद्धता। यह सोच केवल कांग्रेस पार्टी के अंदर है। अन्य पार्टियां जातिवाद और धर्मवाद की बात करती हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी मानववाद की बात करते हैं। मानववाद के प्रति कांग्रेस हमेशा समर्पित रही है। इसलिए आज मैंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।'
श्याम सुंदर शर्मा कौन हैं?
मथुरा जिले की मांट विधानसभा सीट से 8 बार लगातार विधायक रह चुके वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर शर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री हासिल की है और राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से ही की थी। श्याम सुंदर शर्मा ने 1989 से 2017 तक लगातार मांट सीट पर जीत दर्ज की। 2022 में भारतीय जनता पार्टी के राजेश चौधरी से हार गए थे। उन्होंने अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और बसपा सहित कई दलों में रहकर काम किया। कांग्रेस में वापसी से मथुरा की राजनीति पर असर पड़ सकता है।