logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'भांग पी के आते हैं', महिलाओं के मुद्दे पर नीतीश को क्या बोलीं राबड़ी?

राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर बिहार की महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीएम ने दूसरी बार सदन में उनको बेइज्जत किया है।

Rabri Devi । Photo Credit: PTI

आरजेडी नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में नीतीश कुमार और आरजेडी के बीच आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आरजेडी नेता और बिहार की पूर्व सीएम राबडी देवी ने कहा कि महिलाओं को अपमानित करना मुख्यमंत्री की आदत हो गई है। उन्होंने कहा कि सीएम ने दूसरी बार उन्हें बेइज्जत किया है।

 

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के बीच बुधवार को विधानसभा के अंदर काफी तीखी बहस देखने को मिली। इसके बाद राबड़ी देवी सहित आरजेडी के बाकी सदस्य विरोध करते हुए सदन से बाहर निकल गए।


यह भी पढ़ें: क्या जिन्ना की 'दगाबाजी' है बलूचिस्तान की अशांति की जड़? पढ़िए

 

‘भांग पी के आते हैं’

सदन के बाहर निकलने के बाद राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा, 'वह भंगेड़ी हैं और भांग पीकर आते हैं। पूरे बिहार की महिला को और हमको भी सदन में आरोप लगाते हैं हाउस में। कहते हैं कि 2005 से पहले कोई कपड़ा पहनता था। हम पूछना चाहते हैं नीतीश कुमार से और प्रधानमंत्री जी से भी कि उनके घर की महिलाएं कपड़ा पहनती थीं कि नहीं?'

 

आगे उन्होंने कहा कि सदन में दो बार इन्होंने हमें अपमानित किया है। उनको 5-6 लोग भड़काते रहते हैं। वह भाजपा के गोद में हैं, वह उनका कान भरते हैं और इनकी पार्टी के चार-पांच लोग इनको भड़काते रहते हैं।

 

 

‘महिलाओं का अपमान करते हैं’

महिलाओं के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं का अपमान करते हैं, चाहे वह सिक्ख हो, हिदू हो, मुसलमान हो, पिछड़ा हो या अति पिछड़ा हो। सारी महिलाएं बराबर होती हैं। 

 

उन्होंने कहा कि इसीलिए सदन का बहिष्कार किया है।

 

यह भी पढ़ें: 80 बंधक रिहा, BLA के 13 लड़ाके मारे गए; ट्रेन हाईजैक की अब तक की कहानी

 

क्या बोले थे नीतीश?

दरअसल, बुधवार को राबड़ी देवी ने सदन में कहा कि बिहार में कुछ भी काम नहीं हुआ है। इस पर सीएम नीतीश कुमार भड़क गए और उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि राजद के शासनकाल में कोई काम नहीं हुआ है, महिलाओं के लिए हम लोगों ने कितना ज्यादा काम किया है। हम लोगों ने महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया। इन लोगों ने महिलाओं के लिए कुछ किया था? आज बिहार में महिलाएं कितनी आगे हैं?

 

आगे उन्होंने कहा, ‘अरे इन लोगों के चक्कर में चली गई हो तो कुछ नहीं जानती हो. पूरी बात जानिए. ये सारा का सारा काम कराया गया है." नीतीश ने आगे कहा कि 2005 में जब हम आए तो क्या कुछ काम किया इस कब को छपवा दीजिए. सभी काम के बारे में छपवा दीजिए. इ लोग कुछ काम किया है?’

 


और पढ़ें