logo

मूड

ट्रेंडिंग:

AAP में बड़ी बगावत, 'घायल' राघव चड्ढा ने 7 सांसदों को तोड़ा, BJP में जाएंगे

आम आदमी पार्टी में बड़ी बगावत हुई है। राघव चड्ढा ने सात राज्यसभा सांसदों को तोड़ लिया है। यह सभी सांसद राघव चड्ढा की अगुवाई में बीजेपी का दामन थमेंगे। उन्होंने आप पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप भी लगाया।

Raghav Chadha

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा। (Photo Credit: RaghavChadha/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कुछ समय पहले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा था कि मैं घायल हूं, लेकिन घातक हूं। अब 'घायल' राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को सबसे बड़ा झटका दिया है। उनकी अगुवाई में क्रिकेटर हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल समेत 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी का दामन छोड़ने का ऐलान किया है। जल्द ही यह सभी नेता बीजेपी में शामिल होंगे।

 

राघव चड्ढा ने कहा कि वह आप से दूर और जनता के करीब जा रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाया था। उनकी जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी। अब अशोक मित्तल ने भी आप से किनारा कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ 18 लाख नाम कटे', TMC ने चुनाव आयोग पर लगाया डेटा में हेरफेर का आरोप

 

राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने शुक्रवार को एक बेहद अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा, 'मैं सही आदमी था, लेकिन गलत पार्टी में था। मैं घोषणा करता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर और जनता के पास जा रहा हूं।' 

 

 

AAP छोड़ेंगे सात सांसद

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद हैं। दो तिहाई से अधिक सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं। उन्होंने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। आज सुबह हमने राज्यसभा चेयरमैन को तमाम कागजी कार्रवाई करके दस्तावेज सौंप दिए हैं। आप छोड़ने वाले तीन सांसद हमारे साथ बैठे हैं। इसके अलावा हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी हमारे साथ हैं। 

इन सांसदों ने आप से बनाई दूरी

राघव चड्ढा
अशोक मित्तल
संदीप पाठक
हरभजन सिंह
राजेंद्र गुप्ता
विक्रम साहनी
स्वाति मालीवाल

 

राघव चड्ढा ने आगे कहा, 'राजनीति में आने से पहले मैं प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट था। मंच पर हमारे साथ बैठे हमारे साथी कोई वैज्ञानिक था तो कोई शिक्षाविद् था। आज जो लोग आम आदमी पार्टी से अलग हो रहे हैं, उनमें कोई वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर रहा, कोई पद्मश्री रहा, कोई सोशल एक्टिविस्ट रहा। ये तमाम लोग अपना सबकुछ छोड़ छाड़कर एक भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प लेकर आए थे और इस पार्टी को स्थापित किया था।'

 

यह भी पढ़ें: 8 दशक का सबसे बड़ा संकट, क्या ईरान की वजह से थम जाएगा पूरा यूरोप?

 

 

पार्टी अब करप्ट और कप्रोमाइज्ड लोगों के हाथ में

चड्ढा ने यह भी कहा, 'मैं पार्टी का संस्थापक सदस्य था। मुझ से बेहतर आम आदमी पार्टी को शायद ही कोई जानता हो। हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था। आज पार्टी करप्ट और कप्रोमाइज्ड लोगों के हाथ में बुरी तरह से फंस चुकी है। इसीलिए हर वह देशभक्त आदमी जो भारत माता की सेवा करने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ा था। वह पार्टी छोड़ चुका है या छोड़ रहा है।' 

अपने मार्ग से हट गई आप

चड्ढा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी देश नहीं, बल्कि व्यक्तिगत हित के लिए काम कर रही है। जिस आप को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा, वह अपने मार्ग से हट गई है। 

Related Topic:#Raghav Chadha

और पढ़ें