logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मैं घायल हूं... इसलिए घातक हूं, आम आदमी पार्टी को राघव चड्ढा का जवाब

मैं घायल हूं, मैं घातक हूं... शनिवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी करके आम आदमी पार्टी को सीधा मैसेज भेजा है। उन्होंने कहा कि हर सवाल और हर आरोप का जवाब दिया जाएगा।

Raghav Chadha

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा। (Photo Credit: X/RaghavChadha)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अशोक कुमार मित्तल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आम आदमी पार्टी ने उन पर तीन आरोप लगाए। हालांकि अपने जवाब में राघव चड्ढा ने कहा कि वह जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे। यह भी पूछा कि सवाल पूछने से आम आदमी पार्टी को भला दिक्कत क्या है?

 

शनिवार को राघव चड्ढा ने एक और वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी के तीनों आरोपों का बारी-बारी से जवाब दिया और कहा कि हर सवाल और हर आरोप का जवाब दिया जाएगा। मैं घायल हूं, इसलिए मैं घातक हूं। 

 

यह भी पढ़ें: पहले उठाया, फिर गिराया, राघव चड्ढा के साथ ऐसा क्यों कर गए अरविंद केजरीवाल?

 

अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर  राघव चड्ढा ने 3:24 मिनट का वीडियो पोस्ट किया। इसमें कहा, 'कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है। एक जैसी भाषा, एक जैसी बातें और एक जैसे आरोप। यह कोई संयोग नहीं है, बल्कि समन्वित हमला है। पहले मैंने सोचा कि मुझे इसका जवाब नहीं देना चाहिए। फिर लगा कि एक झूठ को 100 बार बोला जाए तो कुछ लोग मान न लें। इसलिए मैंने सोचा कि जवाब दूं।'

 

 

 

'राघव चड्ढा ने की तीन गलतियां'

राघव चड्ढा ने आगे कहा, 'आम आदमी पार्टी ने तीन आरोप लगाते हुए यह कहा कि इन आरोपों की वजह से हम संसद में राघव चड्ढा को बोलने का मौका नहीं देंगे। राघव चड्ढा के संसद में बोलने पर रोक इसलिए लगाई गई, क्योंकि उन्होंने यह तीन गलतियां कीं।'

 

पहला आरोप: राघव चड्ढा ने बताया, 'पहला आरोप लगाया गया कि जब विपक्ष संसद से वॉकआउट करता है तो राघव चड्ढा वहीं पर बैठे रहते हैं और वह वॉकआउट नहीं करते हैं। यह सरासर झूठ है। सफेद झूठ है। मैं चुनौती देता हूं कि एक घटना और एक दिन ऐसा बताइए, जब विपक्ष ने वॉकआउट किया हो और मैंने उनका साथ नहीं दिया। संसद में हर जगह सीसीटीवी कैमरे हैं। आप सीसीटीवी कैमरे निकालकर दिखा दीजिए। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।' 

 

दूसरा आरोप: उन्होंने आगे कहा कि आप ने दूसरा आरोप लगाया कि राघव चड्ढा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने वाली याचिका पर साइन करने से मना कर दिया। यह दूसरा सफेद झूठ है। मुझे औपचारिक और अनौपचारिक तौर पर आम आदमी पार्टी के किसी नेता ने इस मोशन पर साइन करने को नहीं कहा था। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सांसद हैं। इनमें से छह या सात सांसदों ने इस मोशन पर खुद ही साइन नहीं किया है। भला इसमें मेरी क्या गलती है, सारा दोष खाली मुझ पर ही क्यों मढ़ा जा रहा है, इस मोशन के लिए राज्यसभा में सिर्फ

50 साइन चाहिए होते हैं। तो इतना सोर क्यों?

 

तीसरा आरोप: राघव चड्ढा ने कहा कि मुझ पर तीसरा आरोप लगाया गया कि राघव चड्ढा डर गए हैं। इसलिए वह बेकार मुद्दे उठाते हैं। अपने जवाब में चड्ढा ने कहा, 'मैं संसद में चीखने-चिल्लाने, शोर मचाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं गया। मैं वहां पर जनता के मुद्दे उठाने गया हूं। लोगों की बात करने गया हूं। मैंने कौन सा मुद्दा नहीं उठाया है। मैंने जीएसटी से इनकम टैक्स, पंजाब के पानी से दिल्ली की हवा तक का मुद्दा उठाया। 

 

यह भी पढ़ें: खुद भी फंसे, टीम पर भी जुर्माना, BCCI की नजर में क्या गलती कर बैठे श्रेयस अय्यर?

हर सवाल का जवाब दिया जाएगा: राघव चड्ढा

उन्होंने आगे कहा कि सरकारी स्कूलों की हालत और पब्लिक हेल्थ केयर इंस्टीट्यूशन को कैसे मजबूत किया जाए...रेलवे यात्रियों की समस्याएं रखीं। मेन्स्ट्रुअल हेल्थ जैसे मुद्दे को उठाया। बेरोजगारी से महंगाई तक पर अपनी बात रखी। आप मेरा चार साल का ट्रैक रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए। मैं संसद में इंपैक्ट क्रिएट करने गया हूं। मैं संसद में हंगामा करने नहीं गया। करदाताओं के पैसे से संसद चलती है। उस करदाता के मुद्दे उठाने के लिए संसद में गया हूं। उन्होंने आगे कहा कि हर झूठ को बेनकाब किया जाएगा और हर सवाल का जवाब दिया जाएगा, क्योंकि मैं घायल हूं। इसीलिए मैं घातक हूं। 

Related Topic:#Raghav Chadha#AAP

और पढ़ें