logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार', पंजाब में PM मोदी को राहुल ने फिर किया चैलेंज

राहुल गांधी ने पंजाब में रैली कर पंजाब सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को याद कर पंजाब की स्थिति पर चिंता जाहिर की।

Rahul Gandhi, राहुल गांधी

राहुल गांधी, राहुल गांधी, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब में कांग्रेस ने आज संगरूर में रैली आयोजित कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इस रैली में पंजाब कांग्रेस के तमाम नेता शामिल हुए और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस रैली में राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। इसके साथ ही केंद्र सरकार, गृह मंत्री अमित शाह और मौजूदा राज्य सरकार पर निशाना साधा। नशे के मुद्दे का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने यहां तक कह दिया कि केंद्र सरकार तो एक साल में निपट जाएगी। उन्होंने अमित शाह के 2029 तक नशा खत्म करने के वादे पर तंज कसते हुए यह बात कही। 

 

राहुल गांधी ने अपना भाषण शुरू करने से पहले सिद्धू के पिता को स्टेज पर बुलाया। इसके बाद उनके और उनके बेटे के साथ हुई अपनी मुलाकात को याद किया और कहा, 'जिस सोच ने सिद्धू मूसेवाला को गोली मारी वह सोच आज पंजाब में गली-गली में घूम रही है। जिसके पास प्रतिभा है और पंजाब के लिए काम करना चाहता है उसको धमकाते हैं, डराते हैं और फिर सबके सामने गोली मारते हैं।' उन्होंने कहा कि जब वह सिद्धू मूसेवाला से जब पहली मुलाकात की तब वह उन्हें नहीं जानते थे लेकिन बाद में जब उन्होंने उनके गाने सुने तब उन्हें वह समझ सके। 

 

यह भी पढ़ें: 'अगली बार वेलेंटाइन पर किसी को गुलाब दीजिए', राहुल गांधी से क्यों बोले CM हिमंता

 

नशे का मुद्दा उठाया

नशे के मुद्दे पर राहुल गांधी ने अकाली सरकार के दौरान अपनी पंजाब यात्रा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उस समय कहा था कि पंजाब में नशा फैल रहा है। उन्होंने कहा कि उस समय बीजेपी और अकाली दल दोनों ने उनकी आलोचना करते हुए कहा था कि राहुल को पंजाब के बारे में कुछ नहीं पता है लेकिन आज सच्चाई सबके सामने हैं। 

 

राहुल गांधी ने कहा कि अगर रोजगार नहीं होगा, खेती नहीं होगी तो पंजाब में नशा फैलता रहेगा। उन्होंने कहा कि जब  वह पंजाब के नेताओं से पूछते हैं कि पंजाब का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है तो सारे नेता नशे को सबसे बड़ा मुद्दा कहते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नशा खत्म करने का वादा करने वाली पार्टी ने कुछ नहीं किया। 

सीएम मान पर किया हमला

भगवंत मान पर तीखा हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब वह लोकसभा में थे तो वह सभी को चुटकुले सुनाते थे और सुबह 11 बजे ही उनके मुंह से शराब की बदबू आती थी। राहुल गांधी ने कहा कि भगवंत मान शराब पी सकते हैं लेकिन अगर आपको नशे से लड़ना है तो ऐसी सीएम नहीं चलेगा जो हर शाम नशा करे। 

 

यह भी पढ़ें: 75 पर्सेंट अग्निवीरों को मिला 2 साल का एक्सटेंशन, इंडियन आर्मी का बड़ा एलान

 

बीजेपी पर बोला हमला

राहुल गांधी ने कांग्रेस के नेताओं से पूछा कि अमित शाह ने नशा खत्म करने की क्या तारीख बताई है। मंच पर मौजूद नेताओं ने बताया कि तीन साल। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि तीन साल तक तो वह खुद गृह मंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, 'मेरा अंदाजा है कि वह तो एक साल में निपट जाएंगे।' उन्होंने अमित शाह पर गैंगस्टरों को सरंक्षण देने और मणिपुर समेत देश के अन्य मुद्दों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने वादा किया कि अगर कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतती है तो दिल्ली से गृह मंत्री या कोई पूर्व सीएम नहीं चलाएगा। 

Related Topic:#Rahul Gandhi

और पढ़ें