logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लेफ्ट के खिलाफ है BJP, अब उसी CPM को NDA में शामिल होने का न्योता दे आए आठवले

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अब केरल के सीएम पिनराई विजयन और CPM को ही एनडीए में शामिल होने का न्योता दे दिया है।

ramdas athawale in kerala

केरल पहुंचे रामदास आठवले, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के मुखिया रामदास आठवले केंद्र की नेशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (NDA) सरकार में मंत्री हैं। अक्सर वह NDA के पक्ष में बातचीत भी करते दिखते हैं। दूसरी तरफ, NDA का सबसे बड़ा दल यानी भारतीय जनता पार्टी (BJP) लेफ्ट को अपना धुर विरोधी बताती है। अब रामदास आठवले इसी लेफ्ट धड़े की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) को NDA में शामिल होने का न्योता दे आए हैं। केरल पहुंचे रामदास आठवले ने सीपीएम के साथ-साथ केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को भी एनडीए में शामिल होने को कहा है।

 

केरल में अपनी पार्टी RPI (A) के काम से पहुंचे रामदास आठवले ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्य में अपनी सदस्यता बढ़ाने का काम कर रही है और वह 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। अब रामदास आठवले का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब बीजेपी केरल के चुनाव में उतरने को तैयार है और हाल ही में तिरुवनंतपुरम में जीत के बाद उसने अपना मेयर भी बना लिया है। 

 

यह भी पढ़ें: '5 साल में मुंब्रा को हरा कर देंगे', AIMIM की सहर शेख ने बता दिया ऐसा क्यों बोला

क्या बोले रामदास आठवले?

 

बुधवार को केरल के कन्नूर में मीडिया से बातचीत के दौरान रामदास आठवले ने कहा, 'केरल में माननीय विजयन मुख्यमंत्री हैं। वह कम्युनिस्ट पार्टी से हैं और वह भी सत्ता में कई साल से हैं। मैं विजयन जी से अपील करता हूं कि अगर वह एनडीए में शामिल होते हैं तो यह बहुत क्रांतिकारी फैसला होगा। अगर कम्युनिस्ट पार्टी NDA में शामिल हो जाए तो जाहिर सी बात है कि केरल को और पैसे मिलेंगे और केरल का अच्छा विकास होगा।' उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह एनडीए में आ जाते हैं तो केरल में एलडीएफ की सरकार बन जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: 'पाताल से भी ढूंढ लाएंगे, सबक सिखाएंगे', SIR पर EC को TMC विधायक की धमकी

 

 

उधर, लेफ्ट की कट्टर विरोधी बीजेपी केरल में अपना पूरा दम झोंक रही है। बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पहले ही दिन केरल समेत तमाम राज्यों के संगठन को संदेश भी दे दिया है। नितिन नबीन ने पहले ही दिन वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को केरल चुनाव का प्रभारी बना दिया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे सह प्रभारी हैं।

 

ऐसे में रामदास आठवले की बात से बीजेपी कितनी सहमत है और लेफ्ट उनके इस प्रस्ताव को कितनी गंभीरता से लेता है, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल, लेफ्ट या बीजेपी की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।

Related Topic:#Kerala News

और पढ़ें