logo

ट्रेंडिंग:

PM मोदी के स्पीच वाले दिन संसद में क्या हुआ था? रिजिजू ने वीडियो जारी कर बताया

किरेन रिजिजू ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस सांसदों पर पीएम मोदी की कुर्सी घेरने और संसद की मर्यादा गिराने का गंभीर आरोप लगाया है।

Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। Photo Credit: Sansad TV

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में खलबली मची दी है। यह वीडियो उस दिन का है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना जवाब देना था। रिजिजू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस सांसदों के बर्ताव को भारतीय संसद के इतिहास का सबसे शर्मनाक व्यवहार बताया है और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सदन के भीतर की सारी हदें पार कर दी थीं। 

 

इस वीडियो में सबसे बड़ी बात यह थी कि कांग्रेस की महिला सांसद प्रधानमंत्री की खाली कुर्सी को चारों तरफ से घेरे हुए नजर आ रही थीं। उनके हाथों में बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर थे। किरेन रिजिजू का कहना है कि विपक्ष ने जानबूझकर ऐसा माहौल बनाया ताकि प्रधानमंत्री अपना भाषण न दे सकें।

 

यह भी पढ़ें: अनिल और टीना अंबानी 17-18 फरवरी को पेश हों, ED ने दोनों को भेजा नया समन

जारी किया वीडियो

इस पूरी घटना के लेकर खुद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चिंता जताई और कहा कि सदन के अंदर का माहौल इतना बिगड़ चुका है कि उन्हें सुरक्षा की चिंता होने लगी है। उन्हें डर था कि कुछ सांसद पीएम की सीट के पास जाकर 'अमर्यादित व्यवहार' न कर दें। इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री को सलाह दी कि वह सदन के अंदर न आएं। उनका कहना था कि उन्होंने, 'पीएम मोदी को अपनी स्पीच टालने की सलाह भी दी ताकि सदन की मर्यादा बनी रहे।' 

यह भी पढ़ें: केन्या में 20 लाख लोगों पर मौत का साया, सूखे के कारण भुखमरी के हालात

क्या बोली कांग्रेस? 

रिजिजू ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि पार्टी को अपने सांसदों के इस बर्ताव पर शर्मिंदा होने के बजाय उन्हें गर्व महसूस हो रहा है, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि सांसदों ने स्पीकर के दफ्तर में जाकर उन्हें डराने की कोशिश की। दूसरी तरफ कांग्रेस ने इसे बीजेपी का एक नया ड्रामा बताया। कांग्रेस का कहना है कि वे केवल जनता के मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहे थे और सरकार वीडियो का सहारा लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap