logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तेलंगाना विधानसभा में हंगामा, हिसारत में लिए गए BRS के KTR; BJP भी अड़ी

रेवंत रेड्डी सरकार के खिलाफ विरोध करने पर BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) और विधायक हरीश राव को हिरासत में ले लिया गया।

BRS MLA KTR taken into custody

हिरासत में लिए गए केटीआर। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तेलंगाना विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को हंगामेदार रही। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्य विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के विधायकों ने हंगामा किया। हंगामा बढ़ने पर सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध करने पर BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) और विधायक हरीश राव को हिरासत में ले लिया गया।

 

हिरासत में लिए जाने के बाद KTR ने कांग्रेस पर लापरवाह और झूठे वादे करके सत्ता में आने का आरोप लगाया। 

झूठे वादे करके सत्ता में आई कांग्रेस- KTR

केटीआर ने कहा, 'कांग्रेस लापरवाही भरे और झूठे वादे करके सत्ता में आई। उसने समाज के सभी वर्गों को धोखा दिया है। उसने 420 वादे किए, और कहा कि उन्हें 100 दिनों के अंदर पूरा किया जाएगा। ये वादे बॉन्ड पेपर पर लिखकर भी दिए गए थे। उन्होंने कहा कि वादे 100 दिनों के अंदर पूरे किए जाएंगे, लेकिन 1,000 दिन बाद भी अब तक एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है।'

 

 

काले कपड़े पहनकर आए विधायक

भारत राष्ट्र समिति के विधायकों के रेवंत रेड्डी सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए विधानसभा में काले कपड़े पहनकर आए थे। BRS विधायकों ने 1,000 दिन के कार्यकाल के बाद कांग्रेस सरकार की नाकामी को लेकर गनपार्क में विरोध-प्रदर्शन किया।

 

यह भी पढ़ें: 'गुप्ता, जायसवाल न होते तो बंगाली नहीं बचते', सामिक भट्टाचार्य ने ऐसा क्यों कहा?

बीजेपी की सरकार से मांग

इसी बीच सदन में बीजेपी ने भी तेलंगाना में जमीन के मुद्दे पर न्यायिक जांच की मांग की। बीजेपी विधायकों ने पंजीकरण अधिनियम की धारा 22ए के तहत नागरिकों की निजी जमीनों को ऐसी निषिद्ध सूची में शामिल किए जाने के मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी की, जिसमें शामिल संपत्तियों के पंजीकरण और अन्य लेनदेन पर रोक होती है।

 

यह भी पढ़ें: अखिलेश ने डिंपल को उतारा, जयंत के लिए मैदान में उतरीं चारू चौधरी

चर्चा के लिए सरकार तैयार-मंत्री

BRS नेताओं को असेंबली कॉम्प्लेक्स में एंट्री नहीं करने दी गई, जिसके बाद KTR, हरीश राव और दूसरे BRS नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस विरोध-प्रदर्शन की वजह से तेलंगाना विधानसभा के बाहर ट्रैफिक में बड़ी रुकावट आई और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मी जमा हुए। 

 

हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष जी प्रसाद कुमार ने बीजेपी विधायकों से कार्यवाही शुरू करने में सहयोग करने की अपील की लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। विधायी कार्य मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन इसके बावजूद विपक्ष हंगामा कर रहा है।  

 


और पढ़ें