तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के आवास पर शुक्रवार को पार्टी एक एक अहम बैठक हुई। इसमें आठ विधायक और छह सांसद ही पहुंचे। बैठक में पश्चिम बंगाल प्रदेश तृणमूल कांग्रेस कमेटी का दोबारा गठन किया गया। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी संगठनात्मक सुधार, मूल्यांकन और समीक्षा के दौर से कुछ रही है। वहीं विधायकों के बाद सांसदों के बगावत की भी सुगबुगाहट है।
टीएमसी ने कई अहम पदों पर नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। सांसद सायोनी घोष को तृणमूल यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी होंगे। ये दोनों नेता राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मदद करेंगे। चंद्रिमा भट्टाचार्य को टीएमसी का बंगाल प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुब्रत बख्शी नेशनल वर्किंग कमेटी में वाइस-प्रेसिडेंट होंगे।
यह भी पढ़ें: चौथी तिमाही में 7.8% GDP ग्रोथ, जंग के बीच अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार
स्वाति खांडेकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सजदा अहमद, ममता ठाकुर, नयना बंद्योपाध्याय और स्वाति खांडेकर को पश्चिम बंगाल प्रदेश तृणमूल कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बाबर अली, पुलक रॉय, अरूप बिस्वास, राजीब बनर्जी और आशिमा पात्रा राज्य महासचिव होंगे। ज्योतिप्रिय मलिक, डॉ. राणा चटर्जी, विदेश बोस, त्रिनंकुर भट्टाचार्जी, जया दत्ता, तपस चटर्जी, वसुंधरा गोस्वामी और गौतम देब को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है।
मधुरिमा ठाकुर बनीं महासचिव
मधुरिमा ठाकुर को तृणमूल युवा कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है। माला रॉय महिला अध्यक्ष होंगी। पूर्णेंद्र बोस को खेत मजदूर, बेचाराम मन्ना को किसान विंग और बिरबाहा हांसदा को एससी/एटी विंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुभाषिश चक्रवर्ती को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
स्पीकर के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी टीएमसी
बैठक के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि हमने तय किया है कि स्पीकर की ओर से नियुक्त विपक्ष के नेता का पद गैर-कानूनी है। हम इसके खिलाफ सोमवार को कोर्ट जाएंगे। हम हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। उन्होंने बीजेपी पर टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या करवाने और झूठे केस दर्ज करवाने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि हम उसके खिलाफ कोर्ट और सड़क पर लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: MLC चुनाव में कांग्रेस ने 'धोखा' देने वाले उम्मीदवारों को बाहर निकाला
बैठक में पहुंचे विधायक
- बीना मंडल
- आशिमा पात्रा
- मदन मित्रा
- कुणाल घोष
- फिरहाद हकीम
- शोभनदेब चट्टोपाध्याय
- बिमान बनर्जी
- अशोक कुमार देब
सांसद
- डोला सेन
- माला रॉय
- कल्याण बनर्जी
- अभिषेक बनर्जी
- डेरेक ओ'ब्रायन
- सुदीप बंद्योपाध्याय