logo

ट्रेंडिंग:

भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना, तेज प्रताप यादव भड़क उठे

कांग्रेस नेता नाना पटोले के बयान पर तेज प्रताप यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भगवान से इंसान की तुलना नहीं की जा सकती है। कांग्रेसी खुद को देवता मानते हैं। मगर वह देवता है नहीं।

Rahul Gandhi and Tej Pratap Yadav.

राहुल गांधी और तेज प्रताप यादव। ( Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

बीएमसी चुनाव से पहले शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के बयान पर महाराष्ट्र की सियासत गरमा चुकी है। बीजेपी के अलावा उनके ही गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ने संजय राउत पर सवाल खड़ा कर दिया और कहा कि जय सिया राम का नारा महाराष्ट्र में आस्था का मामला है। इतना ही नहीं, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तुलना भगवान श्री राम से कर दी और दावा किया कि राहुल गांधी भगवान श्री राम का ही काम कर रहे हैं। 

 

उधर, जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि एक इंसान की तुलना भगवान राम से कैसे की जा सकती है। आइये समझते हैं कि पूरा मामला क्या है?

 

एक दिन पहले यानी 31 दिसंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने जय श्री राम नारे पर आपत्ति जताई। राउत ने अपने बयान में कहा, 'आज किसी ने कहा कि मुंबई में अब सिर्फ जय श्री राम का नारा चलेगा। हम मानते हैं कि मुंबई जय महाराष्ट्र का नारा चलेगा। यहां नारा चलेगा तो सिर्फ जय महाराष्ट्र, जय भवानी- जय शिवाजी। ये नारा मुंबई में चलेगा।'

 

यह भी पढ़ेंतनाव के बीच भारत-PAK ने क्यों दी एक-दूसरे को अपने परमाणु ठिकानों की जानकारी?

जय सिया राम हमारी आस्था का मामला: कांग्रेस

संजय राउत के इसी बयान पर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना भगवान श्री राम से कर दी और दावा किया कि वर्तमान में राहुल गांधी भगवान राम के काम कर रहे हैं। नाना पटोले ने कहा, 'संजय राउत को क्या लगता है और उनकी आस्था क्या है? मुझे पता नहीं है। जय सिया राम हमारी आस्था का मामला है। महाराष्ट्र में यह हमारे आस्था का मुद्दा है। आपको जो नारा लगाना है, वह लगा सकते हैं। संजय राउत को क्या लगता है? मुझे पता नहीं है।'

 

 

 

'भगवान राम का काम कर रहे राहुल गांधी'

उन्होंने आगे कहा, 'हमारे नेता राहुल गांधी भगवान श्री राम का ही काम कर रहे हैं। भगवान श्री राम शोषित, पीड़ित और वंचित लोगों के लिए काम करते थे। वहीं काम हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश में जनता को न्याय दिलाने का कर रहे हैं। रामलला के मंदिर का ताला राजीव गांधी ने खुद खुलवाया था। पहली पूजा उन्होंने ही की थी। जब हमारे नेता राहुल गांधी अयोध्या जाएंगे तो दर्शन करेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: बंगाल में खूब पसीना बहा रही BJP, 48 साल से सत्ता से दूर कांग्रेस क्या कर रही है?

कांग्रेसी खुद को देवता समझते हैं: तेज प्रताप यादव

जब राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने से जुड़ा सवाल तेज प्रताप यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'राम जी भगवान हैं। भगवान से कोई इंसान तुलना कैसे कर सकता है? कांग्रेस के लोग अपने आपको देवता समझ रहे हैं, जबकि ये लोग हैं नहीं। भगवान राम, कृष्ण और शिव से कोई तुलना नहीं कर सकता है।'

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap