logo

ट्रेंडिंग:

'बिहार में खैनी के साथ चूना रगड़ दिया जाता है', यह क्या बोल गए तेजस्वी

बिहार के सासाराम में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया कि राहुल गांधी और महागठबंधन लोकतंत्र की धरती से लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। उन्होंने जनता से कहा कि आपकी लड़ाई हम लड़ेंगे।

Tejashwi Yadav.

तेजस्वी यादव। (Photo Credit: Social Media)

बिहार के सासाराम से महागठबंधन ने 'मतदाता अधिकार यात्रा' शुरू की है। उससे पहले यहां एक जनसभा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से गले भी मिले।

 

कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू और लोहिया हमेशा कहते रहे हैं कि 'वोट का राज मतलब छोट का राज' हमारे संविधान में बाबा साहेब ने सबको एक समान ताकत दी। वह वोट देने की ताकत है। गरीब से गरीब और अमीर से अमीर को एक वोट देने का अधिकार संविधान ने दिया है, लेकिन भाजपा वाले चुनाव आयोग से वह काम करवा रहे हैं, जो वो खुद नहीं कर पा रहे हैं। वह आपसे आपका वोट देने का अधिकार छीन रहे हैं। तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में खैनी के साथ चूना रगड़ दिया जाता है। बिहारियों को कमजोर न समझा जाए।

 

तेजस्वी यादव ने दावा किया, 'कई जीवित लोगों के नाम को काट दिया गया। उन्हें मृत बताया गया। राघोपुर में कई लोगों को मृत करार दिया। उनको हम लोगों ने सु्प्रीम कोर्ट भेजा। चुनाव आयोग मोदी जी के इशारे पर कितनी बेईमानी कर रहा है। 10 जनपथ स्थित अपने आवास में राहुल जी ने 'मृत' लोगों के साथ चाय पीने का काम किया। आपके वोट की चोरी नहीं की जा रही है, बल्कि डकैती डाली जा रही है।'

 

यह भी पढ़ें: जिन 20 जिलों में यात्रा निकाल रहे राहुल वहां 2020 में क्या हुआ था?

'लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे'

तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार लोकत्रंत की जननी है। भाजपा के लोग, मोदी और गृह मंत्री अमित शाह व चुनाव आयोग के लोग कान खोलकर सुन लें। लोकतंत्र की जननी से महागठबंधन के लोग लोकतंत्र को खत्म होने नहीं देंगे। तेजस्वी ने लोगों से दावा किया कि आपके अधिकार को ही नहीं, बल्कि अस्तित्व को भी छीनने का प्रयास किया जा रहा है। 

सबको अपने वोट की हिफाजत करना है: तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने यह भी दावा किया कि अगर वोटर लिस्ट से नाम कटा तो पेंशन और राशन से नाम कटेंगे। यह एक बड़ी साजिश है। इस बड़ी साजिश का बदला हम सबको लेना है और अपने-अपने वोट की हिफाजत हम सब लोगों को करना है।

'बिहार में खैनी के साथ चूना रगड़ दिया जाता है'

कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने कहा, 'नरेंद्र मोदी जी 11 साल से देश के सबसे युवा प्रदेश बिहार के नौजवानों की जवानी बर्बाद करने में लगे हैं। मोदी जी मूर्खों से ताली बजवाते हैं और राजनीति करते हैं। हम हर हाथ काम देने की राजनीति करते हैं। चुनाव आयोग और मोदी जी बिहार को चूना लगाना चाहते हैं। मोदी जी यह बिहार है, यहां खैनी के साथ चूना रगड़ दिया जाता और चबा लिया जाता है। बिहारियों को कमजोर मत समझो। बिहार के लोग भले ही गरीब है, लेकिन बिहार का बच्चा-बच्चा तीखी मिर्ची वाला काम करता है। बिहार में हम लोग बेइमानी नहीं होने देंगे।

 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति के लिए चलती थी यह आलीशान ट्रेन, जानिए अब कैसे देख सकते हैं

20 जिलों से गुजरेगी यात्रा

बिहार के सासाराम से शुरू हुई राहुल गांधी की 'मतदाता अधिकार यात्रा' 1300 किमी लंबी होगी। बिहार के 20 जिलों से यह यात्रा गुजरेगी। 16 दिनों बाद यात्रा 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी। यह यात्रा औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा से होकर गुजरेगी।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap