logo

ट्रेंडिंग:

पंकज चौधरी निर्विरोध बने यूपी बीजेपी अध्यक्ष, क्या सपा की खोज ली गई काट?

यूपी बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पंकज चौधरी को निर्विरोध नया अध्यक्ष चुना लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर उनका स्वागत किया।

Pankaj Chaudhary

पंकज चौधरी बने यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष। (Photo Credit: X/@myogiadityanath)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को यूपी बीजेपी का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसका ऐलान किया। शनिवार को पंकज चौधरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्या की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था। उनके अलावा किसी अन्य बीजेपी नेता ने कोई नामांकन दाखिल नहीं किया था। इस लिहाज से शनिवार को ही पंकज चौधरी का निर्विरोध यूपी बीजेपी अध्यक्ष चुनना तय हो गया था। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का अभिनंदन किया। 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'आज उत्तर प्रदेश में हमारे चुनावों की प्रक्रिया संपन्न हो रही है और एक अनुभवी कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने के साथ ही उत्तर प्रदेश के अंदर अब सरकार और संगठन मिलकर प्रधानमंत्री की मंशा के अनुसार आगे बढ़ने के संकल्प के साथ बढ़ेंगे।' 

यह भी पढ़ें: 'हार से भी नहीं सीखा', कांग्रेस की दिल्ली में 'वोट चोर गद्दी छोड़ रैली' पर BJP
 
यूपी की सियासत में कुर्मी समुदाय का दबदबा

पकंज चौधरी केंद्र की मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री हैं। उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा सीट से सातवीं बार सांसद हैं। उनका संबंध पिछड़ा वर्ग के प्रभावशाली कुर्मी समुदाय से है। पिछड़ा वर्ग में यादवों के बाद यह सबसे प्रभावशाली जातीय समूह है। प्रदेश में 8 से 10 फीसद तक इनकी हिस्सेदारी है। कुर्मी समुदाय के लोग करीब 30 से 40 विधानसभा सीटों पर खेल बनाने और बिगाड़ने की ताकत रखते हैं। 

बीजेपी ने खोजी सपा की काट

माना जाता है कि 2022 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में कुर्मी बिरादरी ने सपा की तरफ अपना झुकाव दिखाया। इसकी एक वजह यह थी कि तत्कालीन यूपी सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम कुर्मी समुदाय से आते हैं और वर्तमान में फतेहपुर लोकसभा सीट से सपा के सांसद हैं। बीजेपी ने पंकज चौधरी पर भरोसा जताकर सपा की काट खोजी है। हालांकि अगले साल पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव में उनकी अगली अग्निपरीक्षा है। पकंज चौधरी को पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विश्वासपात्र माना जाता है। 

 

यह भी पढ़ें: ऐतराज से नाम बदलने की सुगबुगाहट तक, 1 दशक में मनरेगा ने क्या-क्या देखा?

कुर्मी बिरादरी से प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले चौथे नेता

पंकज चौधरी कुर्मी समुदाय से आने वाले यूपी बीजेपी के इकलौते प्रदेश अध्यक्ष नहीं है। बीजेपी तीन बार पहले भी इसी समुदाय के नेताओं को जिम्मेदारी सौंप चुकी है। सबसे पहले विनय कटियार, दूसरी बार पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह और तीसरे नेता के तौर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल चुकी है। पंकज चौधरी कुर्मी बिरादरी से आने वाले चौथे बीजेपी अध्यक्ष हैं। 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap