logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी BJP, कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तराखंड में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी की तरह ही बड़ी हस्तियों को कांग्रेस में शामिल करने की कवायद कर रही है। अब जुबिन नौटियाल रामशरण भी कांग्रेस में आ गए हैं।

राम शरण नौटियाल अब बीजेपी में शामिल हैं।

राम शरण नौटियाल को बीजेपी की सदस्यता दिलाते गणेश गोदियाल। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तराखंड में मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। उत्तराखंड की राजनीति में इसे भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

रामशरण नौटियाल, भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर साल 2022 में चकराता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके है। चकराता से कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता प्रीतम सिंह विधायक हैं। अब इस सीट का सियासी समीकरण भी दिलचस्प होगा।  जुबिन नौटियाल, उत्तराखंड की चर्चित हस्तियो में शामिल हैं। 

 

यह भी पढ़ें: गरबा को किसानों के घावों पर 'नमक' क्यों बता रही महाराष्ट्र कांग्रेस?

क्या हैं इस बदलाव के मायने?

स्थानीय बड़ा चेहरा होने की वजह से राज्य में उनका क्रेज है। यह भी कहा जा रहा है कि हो सकता है कि प्रीतम सिंह फिर चकराता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ें और सेलिब्रिटी चेहरा होने की वजह से रामशरण नौटियाल को कहीं और से टिकट मिल जाए। 2022 के चुनाव में मिली हार को वह जीत में बदलने की कोशिश करेंगे। 

 

 

जिस चुनाव में हार मिली, उसमे क्या हुआ था?

बीजेपी ने राम शरण सिंह नौटियाल को इसी सीट से उतारा था। उन्हें कुल 36853 वोट मिले थे। राम शरण नौटियाल 27417 वोट पड़े थे। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार कमलेश भट्ट थे, उन्हें 3624 सीटें मिली हैं। यहां कुल 106126 वोटर दर्ज थे, जिनमें 72774 लोगों ने वोट किया था। प्रीतम सिंह करीब 9436 वोटों से जीते थे। 

चुनाव कोई भी हो, जीतते हैं प्रीतम सिंह की 

साल 2002 विधानसभा चुनाव में भी प्रीतम सिंह ने जीत दर्ज की थी। वह कांग्रेस से थे, दूसरे नंबर पर उत्तराखंड जनवादी पाटी के नेता मुन्ना सिंह चौहान थे। तब बीजेपी तीसरे नंबर पर थी। बीजेपी के मूरत राम क सिर्फ 5554 वोट पड़े थे। प्रीतम सिंह 8176 वोटों से जीत गए थे।

2007 के विधानसभा चुनाव में भी वह जीत गए थे। दूसरे नंबर पर मधु चौहान थे। वह भी निर्दलीय थे। 2012 में फिर प्रीतम सिंह जीत। उत्तराखंड जनवादी पार्टी के मु्न्ना सिंह चौहान दूसरे नंबर पर थे। साल 2017 में भी प्रीतम सिंह ने बीजेपी की मधु चौहान को हराकर यह सीट अपने नाम की थी। 2022 में भी बीजेपी को हार मिली थी। राम शरण नौटियाल अपनी सीट नहीं बचा सके थे। 

यह भी पढ़ें: 'आतंकी पैदा करना चाहती है कांग्रेस', विपक्ष पर जमकर भड़के राजनाथ सिंह

कौन हैं राम शरण नौटियाल?

राम शरण नौटियाल, उत्तराखंड की राजनीति में दशकों से सक्रिय हैं। वह कांग्रेस में कई अहम पदों पर पहले भी रहे हैं। अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने एक बार फिर पाला बदल दिया है। उम्मीद की जा रही है कि उन्हें कांग्रेस बड़ा पद दे सकती है। वह राजनीतिक तौर पर प्रीतम सिंह के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं लेकिन अब एक ही पार्टी में होने से दोनों साथ आ सकते हैं। 

Related Topic:#Uttarakhand News

और पढ़ें