लोकसभा में नेता विपक्ष
राहुल गांधी
ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। वह भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं, उन्हें वर्तमान खराब करने नहीं दिया जा सकता है। राहुल गांधी ने कहा है कि छात्रों की तीन मांगें हैं, जो पूरी तरह गैर-समझौता वाली हैं। पहली मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्ट, अक्षम और गलत दिशा में काम कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने बताया कि मोदी सरकार के कैबिनेट में चर्चा चल रही है कि धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर किसी दूसरे मंत्रालय में भेज दिया जाए। छात्रों और देश के लोगों को यह बिल्कुल मंजूर नहीं है। राहुल गांधी ने कहा है कि शिक्षा मंत्री भ्रष्ट हैं, इस बात पर कोई शक नहीं है।
यह भी पढ़ें: छात्र आंदोलन की आशंका पर बिहार पुलिस की छुट्टियां कैंसिल, सोशल मीडिया पर है नजर
राहुल गांधी, नेता विपक्ष, लोकसभा:-
धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने का प्रतीक बन गए हैं। इसलिए उन्हें कहीं और शिफ्ट करने की कोई बात नहीं चलेगी। धर्मेंद्र प्रधान को पूरी तरह बर्खास्त होना ही चाहिए।
'धर्मेंद्र प्रधान किसी मंत्रालय में रहें, यह मंजूर नहीं'
राहुल गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख
सोनिया गांधी
के आवास '10 जनपथ' पर कुछ प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में धर्मेंद्र प्रधान को किसी अन्य मंत्रालय में भेजे जाने को लेकर कुछ चर्चा चल रही है। यह छात्रों को स्वीकार्य नहीं है और किसी को भी स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।'
यह भी पढ़ें: 'नई पीढ़ी सवाल पूछती है', CJP के प्रदर्शन के बीच युवाओं पर क्या बोले मोहन भागवत?
'छात्रों का भविष्य हो रहा है बर्बाद'
राहुल गांधी ने कहा, 'वह इस देश की सबसे मूल्यवान चीज, हमारे छात्रों और उनके भविष्य के बर्बाद करने के प्रतीक हैं। धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाना चाहिए।'
'पुलिस के खिलाफ केस की हो रही है मांग'
राहुल ने छात्रों पर 'हमले' के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों को दंडित किया जाना चाहिए तथा जवाबदेह ठहराया जाए।
यह भी पढ़ें: जंतर मंतर पर खूब नजर आईं, स्वाइन फ्लू से बीमार हुईं शबाना आजमी
'युवा प्रदर्शनस्थल से नहीं हटेंगे'
राहुल राहुल गांधी ने कहा, 'नरेन्द्र मोदी को छात्रों, और इस देश के भविष्य के साथ जो कुछ भी उन्होंने किया है, उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। युवा भारत के भविष्य हैं और सरकार चाहे जितनी भी ताकत लगा ले, उन्हें प्रदर्शन स्थल से नहीं हटा सकती।'